Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

मंत्री हरभजन सिंह द्वारा चल रही बैठक में जेई निलंबित, निजी कंपनी का कर्मचारी बर्खास्त, कईयों को कारण बताओ नोटिस जारी

अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को मौके पर दिया प्रशंसा पत्र

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Vishesh Sarangal, DC Moga, Deputy Commissioner Moga, Moga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोगा , 23 Aug 2024

Last updated on: Aug 23, 2024, 00:00 IST

पंजाब के बिजली और लोक निर्माण विभागों के कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ने आज मोगा में विकास कार्यों और लोक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश जारी किए।बैठक के दौरान उन्होंने जहां चार अधिकारियों को बेहतर काम के लिए मौके पर प्रशंसा पत्र दिया, वहीं काम के बदले कथित तौर पर पैसे की मांग करने वाले पीएसपीसीएल के जेई (सब डिवीजन बिलासपुर) को मौके पर ही निलंबित कर दिया। 

इसके अलावा पीएसपीसीएल के साथ काम करने वाली एक कंपनी के कर्मचारी को भ्रष्टाचार के आरोप में मौके पर ही नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इसी प्रकार अच्छा काम ना करने वाले कुछ अधिकारियों को तत्काल कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए।

वर्णनीय है कि आज की बैठक के दौरान बिलासपुर गांव के एक निवासी ने आरोप लगाया कि बिजली का खंभा लगाने के लिए उक्त जेई ने निजी कंपनी के कर्मचारी के माध्यम से 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। इस पर कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मौके पर ही जेई को निलंबित करने और निजी कंपनी के कर्मचारी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया।

सरकारी स्कूलों में पढ़ाई और अनुशासन व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उन्होंने डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल से कहा कि वह सभी एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से सभी स्कूलों की औचक जांच करवाएं। जहां भी कोई कमी पाए जाए, वहां आवश्यक कार्रवाई की जाए।

बैठक के दौरान स. हरभजन सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है, उन्हें जल्द से जल्द शुरू किया जाए। अधिकतम योग्य व्यक्तियों के लिए श्रमिक कार्ड बनाए जाएं। पटवारियों की रेशनेलाइजेशन की जाए। किसी भी नींव पत्थर, उद्घाटन या लोक कल्याण कार्यों में चुने हुए प्रतिनिधियों को अवश्य शामिल किया जाए। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कड़ी मेहनत कर रही है और यह प्रयास चुने हुए जन प्रतिनिधियों की भागीदारी के बिना सफल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना अनिवार्य है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी स्कूलों, अस्पतालों और आयुष अस्पताल की इमारतों को सौर ऊर्जा से जोड़ा जाए। 'आप दी सरकार, आप दे दुआर' अभियान के तहत चल रहे कैंपों का अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिया जाए। उन्होंने पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर से कहा कि जरूरत के अनुसार सरकारी बस सेवा को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए।

इस अवसर पर विधायक मोगा श्रीमती अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक निहाल सिंह वाला श्री मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक बाघापुराना श्री अमृतपाल सिंह सुखानंद, विधायक धर्मकोट श्री दविंदरजीत सिंह लाडी ढोंस, डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल, जिला पुलिस प्रमुख डॉक्टर अंकुर गुप्ता, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर श्री जगविंदरजीत सिंह गरेवाल व श्रीमती चारुमिता, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन श्री हरमनदीप सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट मोगा के चेयरमैन श्री दीपक अरोड़ा, नगर निगम के मेयर स. बलजीत सिंह चानी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Vishesh Sarangal , DC Moga , Deputy Commissioner Moga , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD