Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

भगवंत मान ने बठिंडा में आप विधायकों और पदाधिकारियों के साथ की मीटिंग

गुरमीत सिंह खुड्डियां की जीत सुनिश्चित करने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Neil Garg, Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 21 Mar 2024

Last updated on: Mar 21, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी ताकत से चुनाव प्रचार के लिए मैदान में हैं। वह लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा के लिए पार्टी नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। आज सीएम भगवंत मान ने बठिंडा में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें अपनी सरकार द्वारा किए गए सभी कार्यों को लेकर लोगों के पास जाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि पार्टी बठिंडा लोकसभा क्षेत्र में बड़ी जीत दर्ज करेगी।

बैठक में आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम, बठिंडा से आप उम्मीदवार गुरमीत सिंह खुड्डियां, बठिंडा लोकसभा क्षेत्र के आप विधायक और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। सभी नेताओं ने गुरमीत सिंह खुड्डियां का समर्थन किया और पार्टी को यह सीट जिताने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने का भरोसा दिया।

इस बैठक को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि अन्य पार्टियों ने केवल लूट की है और उनके सांसदों ने संसद में आम लोगों के मुद्दों को उठाने की बजाय केवल विलासितापूर्ण जीवन शैली पर ध्यान केंद्रित किया है। लेकिन पंजाब में हमारी सरकार ने पिछले दो वर्षों में अथक परिश्रम किया है। लोगों ने हमारा काम देखा है, इसलिए वे हमारे साथ हैं। उन्होंने सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों से अपनी सरकार के कामों के बारे में बताने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि हम ही संसद में उनका अच्छा प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Neil Garg , Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD