Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

मान सरकार के पंजाब समर्थक फैसलों के कारण पीएसपीसीएल लाभ कमाने वाली सरकारी इकाई बनी

सार्वजनिक क्षेत्रों को मजबूत करना, आम लोगों को सुविधा देना और सभी के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना ही आप की राजनीतिक विचारधारा है - कंग

Malwinder Singh Kang AAP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jan 2024

Last updated on: Jan 02, 2024, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) को लाभ कमाने वाली इकाई में बदलने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना की और उनका धन्यवाद दिया। पीएसीएल को पछवाड़ा खदान से कोयला, लंबित बकाया चुकाने और बिजली संयंत्र खरीदने से पीएसपीसीएल काफी मदद मिली है।

आप प्रवक्ता गोविंदर मित्तल और विक्रम पासी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि नए साल के मौके पर सीएम भगवंत मान ने गोइंदवाल साहिब पावर प्लांट खरीदकर पंजाब के लोगों को एक अच्छी खबर दी है। पिछले 25 सालों से हमारे देश में सरकारी कंपनियों को निजी कंपनियों और कॉरपोरेट्स के हाथों बेचने का चलन बन गया है। राजनीतिक दल और राजनेता कुछ गुप्त लाभ लेते हैं और बदले में सार्वजनिक विभागों को निजी कंपनीयों को सौंप देते हैं। 

आम आदमी पार्टी इस देश की राजनीति को बदल रही है और इसी प्रवृत्ति के तहत हम सार्वजनिक क्षेत्रों और संस्थानों को मजबूत कर रहे हैं। इससे न केवल सरकार को आय होती है, बल्कि आम लोगों को बिना अतिरिक्त वित्तीय बोझ के सुविधाएं मिलती हैं और युवाओं के लिए रोजगार पैदा होते हैं।

कंग ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने सार्वजनिक शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया। सरकारी स्कूलों में सुधार किया। मोहल्ला क्लीनिक खोले और सरकारी अस्पतालों में सुधार किया और आमलोगों को ये सुविधाएं मुफ्त में प्रदान की। इसके कारण लोगों की आर्थिक कठिनाइयां कम हुई। पंजाब में भी मान सरकार सभी सार्वजनिक क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है। लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए पावर प्लांट खरीदना भी इन्हीं कदमों में से एक है।

कंग ने बताया कि गोइंदवाल साहिब पावर प्लांट, जिसका नाम गुरु अमरदास जी के नाम पर रखा जाएगा, के पास कुल 1100 एकड़ जमीन है, जिसमें प्लांट 700 एकड़ में है। बाकी बचे 400 एकड़ जमीन का इस्तेमाल सरकार द्वारा नई परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। हम इस प्लांट में अब सस्ती बिजली भी पैदा कर सकेंगे जिससे पीएसपीसीएल का मुनाफा और बढ़ेगा।

कंग ने कहा कि पिछले 5-6 वर्षों में सरकार ने राज्य के बंद पड़े थर्मल प्लांटों को 1800 करोड़ रुपए दिए। जबकि इसके आधे दाम में हमने एक नए थर्मल प्लांट को खरीद लिया। आम आदमी पार्टी का सार्वजनिक क्षेत्र को सशक्त बनाने का इरादा स्पष्ट है और हमने पीएसपीसीएल को लाभदायक इकाई बनाकर इसे साबित किया है।

कंग ने कहा कि हमारी सरकार सभी को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है और पीएसपीसीएल के लंबित बकाया का भी भुगतान किया। धान के मौसम के दौरान किसानों को निर्बाध आपूर्ति मिली और बिना किसी समस्या के रिकॉर्ड बिजली की मांग पूरी की। कंग ने कहा कि शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल अप्रैल में जालंधर में कह रहे थे कि धान के सीजन में लोगों को बिजली नहीं मिलेगी, लेकिन आप सरकार ने उन्हें गलत साबित कर दिया और एक दिन में रिकॉर्ड 3,435.4 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति की। 

आप सरकार में हमारी अपनी पछवाड़ा कोयला खदान भी चालू है जिससे थर्मल प्लांटों को कम कीमत पर पर्याप्त कोयला मिल रहा है। कंग ने कहा कि ये आम आदमी पार्टी की राजनीति है‌। राजनेताओं द्वारा निजी लाभ लेने के लिए सरकारी संस्थानों को बेचने का चलन अब हर जगह है, लेकिन हम उस चलन को उलट रहे हैं। हम लोगों पर वित्तीय दबाव डाले बिना उन्हें सुविधाएं देने के लिए निजी कंपनियों को खरीद रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि विजिलेंस विभाग पीपीए की जांच कर रहा है। निजी लाभ के लिए सरकारी खजाने को लूटने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। कंग ने कहा कि पंजाब के लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को ऐतिहासिक जनादेश दिया है और मान सरकार अपने जन-समर्थक और पंजाब-समर्थक फैसले के माध्यम से लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD