Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

स्कूली छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी की ओर आकर्षित करने के लिए एस.टी.ई.एम प्रोजेक्ट्स प्रदर्शनी का चितकारा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजन

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr. Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr. Madhu Chitkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा , 08 Dec 2023

Last updated on: Dec 08, 2023, 00:00 IST

चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब स्थित, चितकारा यूनिवर्सिटी रिसर्च एंड इनोवेशन नेटवर्क (सी.यु.आर.आई.एन ), द्वारा “एस.टी.ई.एम (साइंस टेक्नोलोजी इंजीनियरिंग मैथ्स ) प्रोजेक्ट्स प्रदर्शनी” का स्कूली छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी की ओर आकर्षित करने के लिए एक विशेष आयोजन किया गया । प्रदर्शनी में क्षेत्र के 9 विभिन्न स्कूलों से 200 से अधिक छात्र और 30 शिक्षकों ने भाग लिया और दिलचस्प साइंस प्रोजेक्टों का प्रदर्शन किया। 

कक्षा 7 से 12 कक्षा के बच्चों ने प्रदर्शनी में हिस्सा लिया जिसमें लड़के और लड़कियों की भागीदारी को लेकर बहुत ही अच्छा संतुलन भी देखने को मिला। एसटीईएम डिमांस्ट्रेशन एंड पापुलेराइजेशन पर सरकार द्वारा वित्त पोषित इस परियोजना के दो साल पूरे होने के अवसर पर चितकारा यूनिवर्सिटी ने इस 'एसटीईएम प्रोजेक्ट्स प्रदर्शनी' का आयोजन किया। डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विभाग नेशनल काउंसिल फार साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन (एनसीएसटीसी) द्वारा इस परियोजना को चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब की वीसी डॉ. अर्चना मंत्री और सी.यु.आर.आई.एन , चितकारा यूनिवर्सिटी, की असिस्टेंट डीन डॉ. सागर जुनेजा को 2021 में मंजूर किया गया था। 

इस परियोजना का उद्देश्य प्रचार छात्रों के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) शिक्षा को लोकप्रिय बनाना और युवा स्कूली छात्रों को एसटीईएम क्षेत्रों को उत्साहपूर्वक अपनाने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करना है।इस परियोजना के तहत, चितकारा यूनिवर्सिटी की एक टीम ने क्षेत्र के 9 स्कूलों के साथ काम किया और सेमिनार, ट्यूटोरियल, व्यावहारिक कार्यशालाएं आदि सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। 

चितकारा यूनिवर्सिटी और बाहर से, कम से कम 19 अनुभवी पेशेवर और तकनीकी विशेषज्ञों ने स्कूलों में इन गतिविधियों का संचालन किया और इन गतिविधियों के माध्यम से 750 से अधिक छात्रों को साइंस टेक्नोलोजी इंजीनियरिंग मैथ्स (एसटीईएम) फील्ड में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। चितकारा यूनिवर्सिटी की प्रो चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने कहा, ''हमें इस बात का गर्व है कि हमें इस तेजी से विकसित हो रही दुनिया में छात्रों को एसटीईएम क्षेत्रों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करने का अवसर मिला। 

यहां पर यह उल्लेख करना प्रासंगिक है कि छात्रों को इन कौशलों के महत्व से अवगत कराया जाता है जो उन्हें भविष्य में  जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेगा और सशक्त बनाएगा। प्रदर्शनी के बाद एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भाग लेने वाले स्कूल और रिर्सोस पर्सन्स को सम्मानित किया गया । 

आज आयोजित इस समारोह में विशेष तौर पर आमंत्रित अतिथियों में एसपीएसटीआई, की गवर्निंग काउंसिल, के एक्जीक्यूटिव मेंबर और एक अनुभवी भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर (डॉ.) सुमन बेरी और इंडिया एसटीईएम फाउंडेशन के डायरेक्टर आफ एकेडमिक्स एंड कॉम्पीटीशन डॉ. सर्वजीत हेराल्ड शामिल थे । इस अवसर पर, प्रोफेसर सुमन ने सी.ई.आर.एन. में अपने पार्टीकल एक्सीलेटर प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की और  विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. हेराल्ड ने बताया कि एस.टी.ई.एम (साइंस टेक्नोलोजी इंजीनियरिंग मैथ्स ) शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में कैसे इंडिया एसटीईएम फाउंडेशन सक्रिय रूप से काम कर रहा है।

चितकारा यूनिवर्सिटी, पंजाब की वीसी डॉ. अर्चना मंत्री और इस वित्त पोषित-परियोजना की प्रधान अन्वेषक (पीआई) ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे एनईपी 2020 में स्कूली शिक्षा को  समर्थन करने में उच्च शिक्षा संस्थानों की अहम भूमिका है और और कैसे चितकारा यूनिवर्सिटी इस दिशा में पहले से ही काम कर रही है। चितकारा यूनिवर्सिटी रिसर्च एंड इनोवेशन नेटवर्क (सी.यु.आर.आई.एन ), चितकारा यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट डीन डॉ. सागर जुनेजा जो इस वित्त पोषित परियोजना के सह-पीआई हैं, ने किए गए कार्यों का पूरे सारांश और परिणामों के बारे जानकारी दी। 

उन्होंने इस परियोजना को सफल बनाने के लिए सभी स्कूलों के साथ-साथ संसाधन व्यक्तियों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने इस अवसर के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद (एनसीएसटीसी) प्रभाग को भी धन्यवाद दिया।

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr. Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr. Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD