Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. एस.पी सिंह ओबेरॉय का एक ओर बड़ा परोपकार

बुजुर्ग माता-पिता के इकलौते बेटे हरजोत का शव भारत भेजा गया

Sarbat Da Bhala Trust Amritsar, Sarbat Da Bhala, Sarbat Da Bhala Trust, Sarbat Da BhalaTrust Patiala, S P Singh Oberoi, DR. S. P. Singh Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 13 Sep 2023

Last updated on: Sep 13, 2023, 00:00 IST

जरूरतमंदों के मसीहा के तौर पर जाने जाते दुबई के प्रसिद्ध कारोबारी और सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के सरपरस्त डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से आज 22 वर्षीय हरजोत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह वासी दीप नगर, होशियारपुर का पार्थिव शरीर श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर पर पहुंचा। 

इस संबंध में जानकारी देते डॉ. एस.पी. सिंह ओबराय ने बताया कि माता-पिता का इकलौता बेटा हरजोत सिंह अन्य युवाओं की तरह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए करीब डेढ़ वर्ष पहले दुबई आया था, लेकिन 30 अगस्त को अचानक दिल का दौरा पड़ा और उसकी मृत्यु हो गई।

डॉ. ओबराय ने बताया कि इस घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने उनसे संपर्क किया और बताया कि मृतक हरजोत सिंह जो अपने बुजुर्ग माता-पिता का एकमात्र सहारा था, उसके शव को भारत भेजने में मदद की जाए, जिसके बाद उन्होंने भारतीय दूतावास के सहयोग से उनके निजी सचिव बलदीप सिंह चाहल की देख-रेख में तुरंत सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद हरजोत सिंह का शव आज भारत भेज दिया गया है।  

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि हरजोत सिंह के शव को भारत भेजने का खर्च दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा किया गया था। अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह हेर, माझा जोन सलाहकार सुखदीप सिद्धू, महासचिव मनप्रीत संधू चमियारी और कोषाध्यक्ष नवजीत घई ने बताया कि डाॅ. ओबेरॉय के प्रयासों से अब तक करीब 350 बदनसीब लोगों के शव उनके वारिसों तक पहुंचाए जा चुके हैं। 

इस बीच हरजोत सिंह के चचेरे भाई इकबाल सिंह, दोस्त शिवम ठाकुर और रिश्तेदार शव लेने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे।  उन्होंने एसपी सिंह ओबेरॉय को इस बेहतरीन पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ही हरजोत के बुजुर्ग माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य उनके अंतिम दर्शन कर पाए हैं।

 

Tags: Sarbat Da Bhala Trust Amritsar , Sarbat Da Bhala , Sarbat Da Bhala Trust , Sarbat Da BhalaTrust Patiala , S P Singh Oberoi , DR. S. P. Singh Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD