Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

होशियारपुर में बनने वाले नये मैडीकल कालेज सम्बन्धी ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा हरभजन सिंह ईटीओ के साथ मीटिंग

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur , Harbhajan Singh ETO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Aug 2023

Last updated on: Aug 01, 2023, 00:00 IST

राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने आज लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के साथ होशियारपुर में बनने वाले नये मैडीकल कालेज सम्बन्धी एक उच्च स्तरीय मीटिंग की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।

जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर में बनने वाले नये मैडीकल कालेज और अस्पताल की इमारत के निर्माण के लिए टैंडर प्रक्रिया तेज़ की जाये। ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका नाम शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मैडीकल सायंसज़ रखने का ऐलान किया था। 

जिम्पा ने कहा कि इस कालेज से सिर्फ़ दोआबा क्षेत्र की नुहार ही नहीं बदलेगी बल्कि होशियारपुर के लिए यह तरक्की के नये मील पत्थर भी स्थापित करेगा। काबिलेगौर है कि जिम्पा होशियारपुर से विधायक हैं और इस इलाके की प्रगति के लिए वह भरपूर कोशिशें कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से भी दोआबे क्षेत्र के लिए बहुत सी विकास योजनाएँ बनाईं गई हैं। जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर में बनने वाले कालेज से मैडीकल शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थियों को विदेशों में नहीं जाना पड़ेगा और इस मैडीकल कालेज में ही उनको अव्वल दर्जे की मानक डाक्टरी शिक्षा मुहैया करवाई जायेगी। 

इसके साथ ही लोगों को घरों के नज़दीक ही बेहतर और विश्व स्तरीय सेहत सहूलतें मिलेंगी। जिम्पा ने बताया कि इस साल के बजट में नये मैडीकल कालेज के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 412 करोड़ रुपए रखे हैं। 

उन्होंने लोक निर्माण मंत्री को विनती की कि इस कालेज की इमारत के निर्माण के लिए टैंडर जल्द लगाए जाएँ जिससे यह जल्द तैयार हो सके।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Harbhajan Singh ETO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD