Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

गट्टा मुंडी कासू नज़दीक बाँध में आई दरार को कुछ दिनों में भर लिया जाएगाः बलकार सिंह

ज़िला प्रशासन और संत सीचेवाल के नेतृत्व में दोनों तरफ से बाँध की दरारों को जंगी स्तर पर भरने की शुरुआत

Balkar Singh, Jalandhar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Sant Balbir Singh Seechewal, Inderjit Kaur Mann, DC Kapurthala, Vishesh Sarangal, Deputy Commissioner Kapurthala, Kapurthala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लोहियाँ ख़ास (जालंधर) , 17 Jul 2023

Last updated on: Jul 17, 2023, 00:00 IST

पिछले दिनों भारी बारिश के कारण सतलुज नदी के धक्का बस्ती के नज़दीक धुस्सी बाँध में आई 900 फुट से अधिक दरार को पंजाब सरकार की तरफ से प्रसिद्ध वातावरण प्रेमी और मैंबर राज्य सभा संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सहयोग से आने वाले कुछ दिनों में भर कर इलाके के गाँवों को बड़ी राहत दी जाएगी।

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने आज संत बलबीर सिंह सीचेवाल, नकोदर से विधायक इन्द्रजीत कौर मान, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, ज़िला प्रशासन के अधिकारियों और अलग- अलग गाँवों से आई संगत की मौजूदगी में उक्त कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए बाँध के काम का जायज़ा ले रहे है। 

उन्होंने कहा कि प्रशासकीय टीमों और संगत के सहयोग से आने वाले कुछ दिनों में यह दरारें भर कर इलाके के लोगों का जीवन फिर आम की तरह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की हर संभव मदद के लिए बड़े स्तर पर प्रयास कर रही है और इलाके में बिजली स्पलाई बहाल करने के साथ मैडीकल टीमें लगातार लोगों के स्वास्थ्य की जांच यकीनी बना रही है। 

उन्होंने पंजाब के अलग- अलग क्षेत्रों से प्रभावित इलाकों के परिवारों के लिए मदद लेकर पहुँच रहे लोगों का धन्यवाद करते हुये कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण बने मौजूदा हालात पर पूरी तरह काबू कर लिया जाएगा। राज्य सभा मैंबर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि अधिकारियों और संगत के सहयोग से दरार को भरने का काम बड़े स्तर पर शुरू हो चुका है और जल्द ही बाँध का काम पूरा हो जाएगा, कुछ दिनों में यह दरार भर कर पहले की तरह समान्य जनजीवन बहाल हो जाएगा। 

उन्होंने संगत के सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुये अपील की कि इस दरार को भी पूरी तेज़ी से भर कर नदी के क्षेत्र वाले किसानों और परिवारों को बड़ी सुविधा मुहैया करवाई जाए जिससे वे पहले की तरह अपनी फसलों और घरों की संभाल यकीनी बना सकें। विधायक इन्द्रजीत कौर मान ने ज़िला प्रशासन और संगत का धन्यवाद करते हुए कहा कि मंडाला में आई दरार को कुछ ही दिनों के समय में भऱ कर इलाके को राहत दी गई है और गट्टा मंडी कासू का काम पूरा होने से लोगों को मौजूदा हालात से निजात मिलेगी।

डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने बांध के दोनों तरफ पर चल रहे काम का जायज़ा लेते हुये संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह औऱ भी ज्यादा समर्पण भावना के साथ इस जन हितैषी कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने में कोई कमी न छोड़े। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को भी कहा कि दरार वाली जगहों पर ट्रालियाँ- टिप्पर आदि आने के लिए सुविधाजनक अवाजायी को यकीनी बनाएं। 

कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, विधायक इन्द्रजीत कौर मान और डिप्टी कमिश्नर ने मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से लोगों के किए जा रहे चैकअप और दी जा रही दवाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

 

Tags: Balkar Singh , Jalandhar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sant Balbir Singh Seechewal , Inderjit Kaur Mann , DC Kapurthala , Vishesh Sarangal , Deputy Commissioner Kapurthala , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD