Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कोरोना योद्धाओं के परिवार के साथ किया वायदा निभाया, परिवार को मुआवज़े के तौर पर 50 लाख रुपए का चैक सौंपा

कोरोना महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए मृत हो गए थे पी. आर. टी. सी. के ड्राइवर मनजीत सिंह

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Laljit Singh Bhullar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमरगढ़ ( मलेरकोटला) , 09 Jun 2023

Last updated on: Jun 09, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कोविड महामारी के दौरान ड्यूटी निभाते समय मृत हो चुके पी. आर. टी. सी. के चालक मनजीत सिंह के परिवार के साथ स्नेह प्रकट करते हुए उनकी माता को आज 50 लाख रुपए का चैक सौंपा। आज यहाँ रीजनल ड्राइविंग प्रशिक्षण सैंटर लोगों को समर्पित करने के बाद एक समागम के दौरान ड्राइवर मनजीत सिंह के माता महेन्दर कौर को चैक सौंपने के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पी. आर. टी. सी. ड्राइवर मनजीत सिंह कोरोना योद्धे थे जिन्होंने लोगों की सेवा करते ‌हुए जान निछावर कर दी थी। 

उन्होंने कहा कि कोविड- 19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय तालाबन्दी के मौके पर श्री हजूर साहेब, नांदेड़ में फंसे श्रद्धालुओं को वहाँ से पंजाब लाने के लिए विशेष ड्यूटी करते हुए मनजीत सिंह की 26 अप्रैल, 2020 को दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई थी। हालाँकि, भगवंत मान ने कहा कि उस समय की सरकार ने परिवार को तुच्छ रकम मुआवज़े के तौर पर देने की पेशकश की थी जिस कारण आम आदमी पार्टी ने सूबा स्तर पर प्रदर्शन करते ड्राइवर मनजीत सिंह के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवज़ा देने की माँग की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के सत्ता में आने से पीडि़त परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवज़ा देने की प्रक्रिया आरंभ की गई थी। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने परिवार को मुआवज़े का चैक सौंप कर किया वायदा आज पूरा कर दिया है। 

ज़िक्रयोग्य है कि उस समय भगवंत मान के नेतृत्व में'आप'ने कांग्रेस सरकार के बेरुख़ी वाले रवैये का सख़्त विरोध किया था और बरनाला जिले के गाँव बडबर के रहने वाले 38 साला ड्राइवर के परिवार के लिए 50 लाख रुपए की माँग की थी।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Laljit Singh Bhullar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD