Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

एलपीयू द्वारा 'स्वास्थ्य विज्ञान में वर्तमान प्रगति' पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस' आयोजित

कांफ्रेंस के दौरान हुए गहन विचार-विमर्श ने शोधकर्ताओं के लिए कई नए अवसर खोले

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 17 May 2023

Last updated on: May 17, 2023, 00:00 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज ने दो दिवसीय 'इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन रीसेंट एडवांसेज इन हेल्थ साइंसेज (आईसीआरएएचएस)-2023' का आयोजन किया। इराक के कोमार विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (KUST) के सहयोग से आयोजित; इस सम्मेलन का उद्देश्य आपसी हित के क्षेत्रों में अनुसंधान कार्य करना है।

कांफ्रेंस  के दौरान आयोजित विचार-विमर्श ने उन शोधकर्ताओं के लिए कई नए अवसर खोले जो निकट भविष्य में संयुक्त परियोजनाओं, प्रकाशनों और पेटेंट के लिए सहयोग करने के लिए इससे प्रेरित हुए। कांफ्रेंस के सभी वैज्ञानिक व्याख्यानों और पैनल चर्चा की लाइव यू ट्युब स्ट्रीमिंग के साथ हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया था। इसके लिए लगभग 400 प्रतिनिधियों ने पंजीकरण कराया था जिनमें से अधिकतम ने पोस्टर या मौखिक प्रस्तुतियों के रूप में अपने कार्यों को प्रस्तुत किया। 

यहां, प्रसिद्ध वैज्ञानिकों ने भाग लेने वाले कई हजारों विद्यार्थियों और फैकल्टी  सदस्यों के साथ अपने ज्ञान, विशेषज्ञता और शोध निष्कर्षों को साझा किया। वक्ताओं में प्रमुख रूप से प्रधान वैज्ञानिक, सीएसआईआर-सीएफटीआरआई (मैसूर) के डॉ मुथु कुमार; सेंटर फॉर न्यूरोसाइंस (आईआईएससी बैंगलोर) से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ दीपक नायर; डॉ प्रेम कुमार इंद्रकांती, वैज्ञानिक 'एफ', इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज डीआरडीओ, नई दिल्ली से ; डॉ विजय पाल सिंह, सलाहकार डब्ल्यूएचओ; लीड्स विश्वविद्यालय, यूके से डॉ डेव लेविस; और, डॉ रजनी झा, इंडिपेंडेंट फार्मा कंसल्टेंट, चंडीगढ़ शामिल थे ।

कांफ्रेंस के पहले दिन, एक वर्कशॉप  का आयोजन किया गया, जिसमें "फार्मास्युटिकल उद्योग और अनुसंधान में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण" शामिल था। इस अवसर पर केयूएसटी  के वाईस प्रेजिडेंट  प्रो डॉ कवीस फराज ने सम्मेलन की अध्यक्षता की जहाँ कार्डियोवास्कुलर साइंसेज के प्रोफेसर और कार्डिफ यूनिवर्सिटी (यूके) के डिप्टी हेड डॉ दीपक रामजी सम्मानित अतिथि थे। 

उनके साथ दुनिया भर के आठ प्रतिष्ठित वैज्ञानिक भी थे, जिन्होंने विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट डॉ कवीस, एलपीयू के वाइस प्रेसिडेंट डॉ अमन मित्तल और रजिस्ट्रार डॉ मोनिका गुलाटी की उपस्थिति में एमओयू हस्ताक्षर समारोह को भी आयोजित किया गया।

वास्तव में, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) से संबंधित  एलपीयू का फार्मास्युटिकल साइंसेज का डिसिप्लिन  एक विशिष्ट संस्थान के रूप में उभरा है। विषय-फार्मेसी और फार्माकोलॉजी द्वारा क्यू एस  वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग -2023 में वैश्विक स्तर पर शीर्ष 251-300 में और भारत में 9वें स्थान पर होने के साथ; इस संस्थान ने अपना ब्रांड विकसित किया है। वर्तमान में, यह भारत सरकार से 19 वीं रैंक सहित विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग द्वारा मान्यता प्राप्त है।  

जिम्मेदार फार्मा पेशेवरों के रूप में विद्यार्थियों का पोषण करते हुए, यह स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी स्वास्थ्य मुद्दों को हल करने की उनसे अपेक्षा करता है।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD