Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

अटल डुल्लू ने एचएडीपी के कार्यान्वयन की समीक्षा की

’एचएडीपी से जम्मू-कश्मीर में उत्पाद की गुणवत्ता और मात्रा में उल्लेखनीय सुधार होगा’

Atal Dulloo, Agriculture Production Department, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 11 May 2023

Last updated on: May 11, 2023, 00:00 IST

अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि उत्पादन विभाग अटल डुल्लू ने नागरिक सचिवालय में समग्र कृषि विकास योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु प्रोजेक्ट ग्राउंडिंग और माॅनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में उपकुलपति स्कास्ट-के, कृषि उत्पादन विभाग के सचिव, मिशन निदेशक, समग्र कृषि विकास योजना, सभी प्रोजेक्ट ग्राउंडिंग और माॅनिटरिंग कमेटी के संबंधित अध्यक्ष, पीएमयू के सभी सदस्य और तकनीकी अधिकारी उपस्थित थे।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए, एसीएस ने कहा कि यह योजना जम्मू-कश्मीर में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के परिवर्तनकारी और समग्र विकास के लिए एक मिशन है, जिसमें जम्मू-कश्मीर को स्थायी वाणिज्यिक कृषि-अर्थव्यवस्था में बदलने की क्षमता है। उन्होंने योजना के वांछित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मिशन मोड और समन्वित तरीके से काम करने के लिए अधिकारियों पर बल दिया। 

महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक परियोजना पर चल रही प्रगति की समीक्षा करते हुए, अटल डुल्लू ने सदस्यों से सभी हितधारकों से परामर्श करने का आह्वान किया ताकि योजना में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के सभी पहलुओं को शामिल किया जा सके।एसीएस ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि एचएडीपी के तहत क्रियान्वित की जा रही सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्हें अवगत कराया गया कि सभी प्रारंभिक तैयारियां और हितधारकों के साथ परामर्श तेज हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर अक्षरषः लागू होने जा रहे हैं।

बैठक के दौरान जिन उप-परियोजनाओं पर चर्चा की गई, उनमें तिलहन को बढ़ावा देना, 300 एफपीओ का निर्माण, एकीकृत कृषि प्रणाली, वाणिज्यिक पुश्पकृशि, वर्षा आधारित क्षेत्र का विकास, 14 जिलों में जैविक समूहों की पहचान और 6 जिलों में जैविक क्षेत्र, वैकल्पिक कृषि प्रणाली आदि शामिल हैं। बैठक में मौजूदा एकीकृत कृषि प्रणाली के उन्नयन, कश्मीर संभाग के श्रीनगर, बडगाम, गांदरबल जिलों और जम्मू संभाग के जम्मू, उधमपुर जिलों में 54 नर्सरी इकाइयों के उन्नयन पर चर्चा हुई।

अधिकारियों ने बताया कि तिलहन के उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए उन्होंने तिलहनी फसलों के तहत अतिरिक्त 72,000 हेक्टेयर को कवर किया है। वाणिज्यिक पुश्पकृशि के संबंध में बताया गया कि कश्मीर और जम्मू संभाग में 4-5 कलस्टरों के साथ लैवेंडर की खेती पर 85 हेक्टेयर का क्षेत्र विस्तार किया गया है। महत्वाकांक्षी योजना के तहत पांच वर्ष में दूरस्थ क्षेत्रों के चयनित प्रखंडों में पंचायत स्तर पर 100 मिनी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की जायेगी।

योजना के तहत सबसे महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में कृषि को बढ़ावा देने के लिए नवोन्मेषी विस्तार दृष्टिकोणों को करार देते हुए, उन्होंने नोडल साइबर एक्सटेंशन प्लेटफॉर्म-कम-मीटिंग रूम की सुविधा के साथ जम्मू-कश्मीर में 2000 भवनों के लिए स्थान की पहचान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। 

यह बताया गया कि सुविधा वन स्टॉप शॉप (उर्वरक, कीटनाशक, बीज, आईसीटी के लिए लाइसेंसिंग) के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि ’किसान खिदमत घर’ की स्थापना से यहां के कृषि क्षेत्र में क्रांति आएगी।महत्वाकांक्षी योजना जम्मू और कश्मीर में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधार लाएगी, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और किसानों और उपभोक्ताओं को समान रूप से लाभ होगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत हस्तक्षेप से क्षेत्र में उत्पादन की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार होगा।

 

 

Tags: Atal Dulloo , Agriculture Production Department , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD