Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

मनोज सिन्हा ने बुलाई उच्च शिक्षा परिषद की बैठक

व्यापक रणनीतियों पर चर्चा

Manoj Sinha, Lieutenant Governor JK, Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 24 Apr 2026

Last updated on: Apr 25, 2026, 12:30 IST

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को उच्च शिक्षा परिषद की एक हाई लेवल मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में समग्र विकास पर जोर दिया। जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि आज जम्मू के लोक भवन में जम्मू कश्मीर उच्च शिक्षा परिषद की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

परिषद ने केंद्र शासित प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र के समग्र परिवर्तन को गति देने के उद्देश्य से व्यापक रणनीतियों पर चर्चा की। इससे पहले एक कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने पुलिस और सभी प्रवर्तन एजेंसियों का ध्यान इस तथ्य की ओर भी दिलाया कि मादक पदार्थों के तस्कर और आतंकवादी एक साथ मिलकर काम करते हैं और उन्हें अपराध में सहयोगी के रूप में माना जाना चाहिए।

उपराज्यपाल ने गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आध्यात्मिक नेताओं से शहरों और गांवों में बड़ी संख्या में इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। “सामाजिक संगठन, आध्यात्मिक नेता और शिक्षक इस मिशन के अग्रणी संरक्षक हैं। उन्होंने कहा कि मुझे दृढ़ विश्वास है कि उनके नेतृत्व में आशा की किरण फिर से जगेगी और समाज का पुनर्निर्माण होगा।

सरकार और समुदाय की पूरी ताकत उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि हमें एक ऐतिहासिक आंदोलन खड़ा करना होगा, एक ऐसा आंदोलन जो घरों, स्कूलों, मोहल्लों और समुदायों से उत्पन्न हो; एक ऐसा आंदोलन जिसकी शुरुआत कस्बों और गांवों में खुले और ईमानदार संवाद से हो। माताएं और बहनें हमारे समाज की नैतिक आधारशिला हैं और उनकी मदद से हम इस लड़ाई को जीत सकते हैं।

उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू मंडल में 11 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच बड़ी संख्या में मामले दर्ज किए गए और कई नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि लगभग 3 करोड़ रुपए मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं और लगभग 1 करोड़ रुपए मूल्य की चल और अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं। उन्होंने कहा, “नशीले पदार्थों के तस्करों की संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया गया है।

187 ड्राइविंग लाइसेंस और चार वाहन पंजीकरण भी रद्द किए गए हैं। 48 नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ वित्तीय जांच शुरू की गई है। दवा की दुकानों का निरीक्षण किया गया है और 15 दवा दुकानों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। नशा करने वालों को नशामुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में भेजा गया है और उन्हें परामर्श भी दिया जा रहा है।”

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor JK , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD