Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'आदिपुरुष' का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज, एपिक ब्लॉकबस्टर की झलक के लिए फैन्स के बीच दिखी जबरदस्त दीवनगी

Prabhas, Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films,  Adipurush, Devdatta Nage, Kriti Sanon, Saif Ali Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 May 2023

Last updated on: May 09, 2023, 00:00 IST

प्रभास औऱ कृति सेनन स्टारर साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर आखिरकार सामने आ चुका है। ये ट्रेलर देख न सिर्फ फैन्स खुशी से झूम उठे हैं बल्कि अब उन्हें फिल्म की रिलीज का भी ब्रेसब्री से इंतजार है। फिल्म वैश्विक स्तर पर 16 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में सैफ अली खान, सनी सिंह, देवदत्त नागे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं, जिन्हें बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला हैं। वहीं फिल्म को विपुल भूषण कुमार द्वारा निर्मित किया गया हैं।

फिल्म की भव्यता को बनाए रखने के लिए इस खास मौके को दो दिनों तक उत्सव की तरह मनाया गया। जहां ट्रेलर लॉन्च से ठीक एक दिन पहले हैदराबाद में प्रभास के फैन्स के लिए ट्रेलर की खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था, वहीं आज मुंबई में फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया जिसमें स्टार कास्ट, निर्देशक और निर्माता सभी शामिल हुए। इसके अलावा इस फिल्म के ट्रेलर को एक साथ दुनिया भर के 70 देशों में रिलीज़ किया गया, जिसने इसे वास्तव में वैश्विक उत्सव में बदल दिया।

'आदिपुरुष' का ट्रेलर लोगों के लिए बहुत ही खास  है, जिसमें खूबसूरत विजुअल्स, लुभावने सीक्वेंस और कलाकारों की एक शानदार टुकड़ी मौजूद है। यकीनन एक विजुअल ट्रीट होने के नाते यह भव्य फिल्म दर्शकों को एक पौराणिक  दुनिया में ले जायेगी , जो लगभग एक पेंटिंग की तरह है जिसे बड़े पर्दे पर जीवंत किया गया है। यह फिल्म भारतीय इतिहास के एक सुनहरे अध्याय को फिर से दिखाती है और पहले से ही दिलचस्म कहानी में प्रामाणिकता और भव्यता के साथ और भी खास बनाती है।

फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर इसके बेहतरीन विज़ुअल इफेक्ट्स, विशाल पैमाने, दिलचस्प प्लॉट और शानदार प्रदर्शन के साथ 'आदिपुरुष' की दुनिया में एक आकर्षक झलक देता है।ओम राउत द्वारा निर्देशित आदिपुरुष, टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर, यूवी क्रिएशंस के प्रमोद और वामसी द्वारा निर्मित हैं। ये फिल्म 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ होगी।

 

Tags: Prabhas , Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Adipurush , Devdatta Nage , Kriti Sanon , Saif Ali Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD