Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

दिल्ली के बजट में देरी से सियासत गरमाई, बीजेपी ने कहा, केजरीवाल अपनी गलती का ठीकरा फोड़ रहे केंद्र पर

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Narendra Modi, New Delhi Budget
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Mar 2023

Last updated on: Mar 21, 2023, 00:00 IST

दिल्ली सरकार साल 2023-24 का बजट 21 मार्च को पेश करने वाली थी। लेकिन 20 मार्च शाम को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के बजट पेश करने पर रोक लगा दी है। दूसरी ओर दिल्ली बीजेपी का आरोप है कि केजरीवाल अपनी गलतियों का ठीकरा केंद्र सरकार पर डाल रहे हैं। 

गौरतलब है कि सोमवार को दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट और आउटकम बजट पेश किया गया था। दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री कैलाश गहलोत 21 मार्च को दिल्ली विधानसभा में साल 2023-24 का बजट पेश करने वाले थे। सूत्रों के अनुसार बजट पेश करने की सभी तैयारियां दिल्ली सरकार के द्वारा पूरी भी कर ली गई थी। 

लेकिन मंगलवार को बजट पेश नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने बजट पेश करने पर रोक लगा दी है। जबकि दिल्ली बीजेपी ने कहा है कि ऐसा नहीं है, बल्कि अरविंद केजरीवाल अपनी गलतियों का ठीकरा केंद्र सरकार पर डाल रहे हैं। 

दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता खेमचंद शर्मा ने कहा है कि अगर दिल्ली का बजट लेट होता है, तो उसकी जिम्मेदारी अरविंद केजरीवाल की होगी। आम आदमी पार्टी अपनी गलतियों का ठीकरा दिल्ली के उपराज्यपाल एवं केंद्र सरकार पर फोड़ रही है। उन्होंने कहा कि नियम के तहत एलजी और एचएमओ ने 17 को ही बजट में प्रमुख त्रुटियों पर ऑब्जेक्शन रेज करके जवाब मांगे थे, लेकिन दिल्ली सरकार ने जवाब न देकर, फाइल को दबा रखा। 

खेमचंद शर्मा ने कहा कि केजरीवाल दुष्प्रचार कर रहे हैं कि केंद्र सरकार और एलजी की वजह से दिल्ली के बजट में देरी हो रही।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Narendra Modi , New Delhi Budget

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD