Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात

भारत की आर्थिक वृद्धि और निवेश अवसरों पर हुई चर्चा

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Jane Fraser, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 15:03 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिटीग्रुप की चेयरपर्सन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेन फ्रेजर से मुलाकात की और भारत की आर्थिक वृद्धि, निवेश परिदृश्य और देश की प्रमुख विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में वैश्विक वित्तीय संस्थान की भूमिका पर चर्चा की। इसकी जानकारी गुरुवार को सामने आई। सिटी बैंक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आर्थिक विकास और वृद्धि की रफ्तार को तेज करने संबंधी अपना विजन साझा किया।

बुधवार को हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें भारत में निवेश और पूंजी प्रवाह, भारतीय कंपनियों के लिए विदेशों में अवसर, वैकल्पिक ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शामिल रहे। बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने इस बात पर भी विचार-विमर्श किया कि सिटी भारत के आर्थिक एजेंडे को और अधिक मजबूती देने, देश में वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने तथा भारतीय कंपनियों के नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार के दौरान उनका समर्थन करने में किस प्रकार योगदान दे सकता है।

यह बैठक इस बात को भी दर्शाती है कि वैश्विक वित्तीय संस्थानों का प्रधानमंत्री मोदी के सुधारवादी एजेंडे पर कितना भरोसा है। उनके नेतृत्व में शुरू की गई कई महत्वपूर्ण पहलों ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र को नई दिशा दी है और वित्तीय समावेशन को तेजी से बढ़ावा दिया है। इसके अलावा, बैठक में देश में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विकास से जुड़े अवसरों पर भी चर्चा हुई।

इसमें सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों पर विशेष रूप से विचार किया गया। बयान में कहा गया कि बातचीत के दौरान एआई से जुड़े विषय भी चर्चा में रहे। इसमें एआई के नियमन की भूमिका और उन क्षेत्रों पर विचार किया गया, जहां इस तकनीक का उपयोग आर्थिक विकास को गति देने के लिए किया जा सकता है।

जेन फ्रेजर के साथ सिटी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के. बालासुब्रमण्यम भी मौजूद रहे। उन्होंने भारत में लगभग 125 वर्षों से अपनी मौजूदगी और सहयोग पर गर्व व्यक्त किया, देश में कंपनी की हालिया प्रगति की जानकारी दी और भारत तथा अपने ग्राहकों के प्रति सिटी की मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई।

देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बैंक के रूप में सिटी, 3 से 5 जून के बीच मुंबई में अपने "सिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस" का आयोजन कर रही है, जिसमें 1,500 से अधिक ग्राहक और निवेशक शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत से जुड़े निवेश विमर्श को आगे बढ़ाना और वैश्विक पूंजी के लिए उपलब्ध निवेश अवसरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करना है। वर्ष 2027 में भारत में सिटी की 125वीं वर्षगांठ होगी।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Jane Fraser , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD