Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भजनलाल शर्मा ने नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Bhajan Lal Sharma, BJP Rajasthan, Chief Minister Of Rajasthan, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 12:49 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व और विजन की सराहना की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवा, महिला, किसान और अंत्योदय के प्रति समर्पण देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री का स्पष्ट दृष्टिकोण और दृढ़ संकल्प सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करता है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट में लिखा कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे लिखा कि युवा, महिला, किसान एवं अंत्योदय के प्रति उनका समर्पण तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का उनका स्पष्ट विजन और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

सीएम ने कहा कि राजस्थान के प्रति उनका विशेष स्नेह, आत्मीय जुड़ाव और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता सदैव हमें प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण के क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग विकसित राजस्थान के हमारे संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करता है।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Bhajan Lal Sharma , BJP Rajasthan , Chief Minister Of Rajasthan , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD