Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

हाऊस टैक्स के विरोध में भाजपा ने दिया धरना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (शशि किरण)

पंचकूला , 19 Oct 2012

Last updated on: Oct 19, 2012, 00:00 IST

आज भारतीय जनता पार्टी जिला पंचकूला द्वारा जिला प्रधान कंवर सैन सिंगला की अध्यक्षता में पंचकूला जिलाधीश कार्यालय के बाहर धरना दिया तथा हरियाणा राज्यपाल को उपायुक्त के माघ्यम से ज्ञापन सोंपा जिसमें पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष बन्तो कटारिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य श्याम लाल बंसल, जिला महासचिव दीपक शर्मा, जिला मिडीया प्रभारी राजकुमार राजू, पूर्व पार्षद वी. के. सूद, बी. बी. सिंगल, सी. बी गोयल, जगजीत सोही, रमेश बर्तवाल, आशीष गर्ग, शिव कुमार गुप्ता, इन्द्रजीत गुप्ता, युवा मोर्चा सेे जोगिन्दर शर्मा, विकास शर्मा, डा. श्याम राज, अबदुल मियां, प्रवीण गुप्ता व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । जिसमें ज्ञान चन्द गुप्ता, वी. के. सूद, बी. बी. सिंगल, सी. बी गोयल व अन्य ने संबोधित करते हुये कहा कि हरियाणा सरकार शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा 21 जून 2012 के आदेश् अनुसार पंचकूला शहर  में नगर निगम पंचकूला की सीमाओं के भीतर पडऩे वाले भवनों तथा भूमि पर प्रापर्टी का भारी बोझ डाल दिया गया है। जिसके कारण पंचकूला में रहने वाले और व्यवसाय करने वाले लोगों पर भारी प्रापर्टी टैक्स लगेगा । कांग्रेस सरकार द्वारा अपने चुनावी वायदे को नजर अंदाज कर पंचकूला हरियाणा के सभी लोगों से विश्वासघात किया गया है बढ़ती मंहगाई के इस दौर में प्रापर्टी टैक्स का यह भारी बोझ शहर में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों, रिटायर्ड कर्मचारियों , पैंशन भोगी कर्मचारियों दुकानदारों, छोटे-छोटे मकानों में रहने वाले लोगों पर भारी बोझ बनेगा। उनका कहना था कि नगर निगम में नए शामिल किए गए 54 गांवों पर 1 रूपया भी विकास के लिए नहीं तो प्रापर्टी टैक्स क्यों,सैक्टर 20 से 28 तक सैक्टर हुड्डा के पास से नगर निगम को स्थानातरित ही नहीं हुए तो नगर निगम कैसे प्रापर्टी टैक्स वसूल सकता है । तीन साल पहले से प्रापर्टी टैक्स की मांग सर्वथा असंगत और अन्यायपूर्ण है ।

 

Tags: RATTAN LAL KATARIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD