Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

‘विरसा होशियारपुर दा’ मेले मे दस्तकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए जिला वासी जमकर कर रहे हैं खरीददारी

फूड स्टालों पर भी लगी है भीड़, लोग चख रहे हैं अलग-अलग स्वाद

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Mar 2023

Last updated on: Mar 06, 2023, 00:00 IST

7 मार्च तक चलने वाला ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में हर्षोल्लास से चल रहा है। मेले में उमड़े दर्शकों के उत्साह से पता चलता है कि वे अपनी संस्कृति को देखने के लिए कितने उतावले हैं। जहां लोग हाथ से बनी अलग-अलग वस्तुओं को खरीदने के लिए उत्साहित दिखे वहीं अलग-अलग राज्यों के प्रसिद्ध लोक नृत्य देखने के लिए भी भारी उत्साह देखा गया। 

भारतीय संस्कृति का प्रतीक बने इस मेले में दूर-दूर से आए दस्तकारों व शिल्पियों की कला का हर कोई कायल है। विभिन्न राज्यों की परंपरा को दर्शाते स्टाल से हर कोई कुछ न कुछ खरीददारी करना चाहता है क्योंकि यही अवसर है जब एक छत के नीचे ही लोगों को अलग-अलग राज्यों से जुड़ी हाथों से बनी कलाकृतियां आसानी से उपलब्ध हो रही है।

फूड स्टाल में लगे होशियारपुर के देसी स्वाद के अलावा अलग-अलग राज्यों की परंपरा की याद दिला रहे हैं। स्वाद ऐसा की हर किसी के मुंह से वाह-वाह निकल रहा है। मेले में लगे फूड स्टाल पर सिर्फ फास्ट फूड ही नहीं बल्कि अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक खाने का स्वाद भी चखने को मिल रहा है। 

स्वाद ऐसा कि मानो आप उस प्रदेश में ही पहुंच गए हो। पंजाबी अमृतसरी कुल्चे, पूरी छोले, लस्सी, कुल्फी, स्पैशल थाली, अंबाला चाट का अपना ही स्वाद है। राजस्थानी स्पेशल थाली, दाल, बाटी, चूरमा  के अलावा मिस्सी रोटी, गट्टा सब्जी, बाजरा रोटी, केर सांगरी सब्जी, जोधपुरी मिर्ची वड़ा, जोधपुरी मावा कचौरी,  प्याज कचौरी, मूंग दाल हलवा, मूंग दाल पकौड़ा का भी हर कोई चटखारे ले-लेकर आनंद उठा रहा है।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेले में जिला वासियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया है। 

उन्होंने इस दौरान मेले के स्टालों का निरीक्षण करते हुए दूर दराज से आए दस्तकारों व कलाकारों से बातचीत भी की। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे 7 मार्च को भी परिवार सहित मेले में जरुर आएं और यहां आएं हुए दस्तकारों का हौंसला बढ़ाएं।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD