Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

डिप्टी कमिश्नर ने मसीतां में लोगों की समस्याएं सुनीं

अधिकारियों को जल्द से जल्द इनका समाधान करने का निर्देश दिये

DC Kapurthala, Vishesh Sarangal, Deputy Commissioner Kapurthala, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 28 Feb 2023

Last updated on: Feb 28, 2023, 00:00 IST

 डिप्टी कपूरथला श्री विशेष सारंगल ने आज सुल्तानपुर लोधी के समीप ग्राम मसीतां में आयोजित शिविर के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। डिप्टी कमिश्नर ने ग्रामीणों से सीधा संपर्क स्थापित करते हुए कहा कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को और प्रभावी तरीके से लागू कर कपूरथला जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि उनका लाभ सभी जरूरतमंदों तक पहुंचे। 

ग्रामीणों द्वारा जल निकासी की समस्या, चौकीदार की भर्ती, स्कूल के अपग्रेड और डिस्पेंसरी की स्थापना के संबंध में मांग उठाई गई और डिप्टी कमिश्नर ने इन मांगों को जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को एस्टीमेट बनाकर गांव से गंदे पानी की निकासी के लिए तत्काल कार्य शुरू करने का आदेश दिया। 

डिप्टी कमिश्नर ने मौके पर जाकर गांव में थापर मॉडल के तहत बने तालाबों, आंगनबाड़ी केंद्र और नवनिर्मित पार्क का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को जल संरक्षण के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के भोजन संरक्षण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी मूल्यांकन किया। 

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से मनरेगा के लाभ, स्वास्थ्य सुविधाओं और जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास परमजीत कौर, एसडीएम चंद्रज्योति, डीडीपीओ हरजिंदर सिंह, गुरप्रताप सिंह सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: DC Kapurthala , Vishesh Sarangal , Deputy Commissioner Kapurthala , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD