Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

फिलीपींस और यू.ए.ई. से जुड़े हथियार सप्लाई मॉड्यूल का कपूरथला में पर्दाफाश

एक नाबालिग सहित 2 व्यक्ति 5 पिस्तौलों के साथ काबू

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Kapurthala Police, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 08 Mar 2026

Last updated on: Mar 09, 2026, 16:30 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए कपूरथला पुलिस ने एक हथियार सप्लाई मॉड्यूल के दो व्यक्तियों को, जिनमें से एक नाबालिग है, पांच देसी 7.65 एम.एम. पिस्तौलों सहित गिरफ्तार करके इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए मुलजिमों की पहचान जालंधर के गांव मेहराजवाला के रहने वाले अजय कुमार और 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति फिलीपींस और यू.ए.ई. में रहने वाले विदेशी हैंडलर्स के निर्देशों पर काम कर रहे थे।

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर अपराधी गिरोहों को सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरामद किए गए हथियारों का इस्तेमाल क्षेत्र में गोलीबारी और जबरन वसूली की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

ऑपरेशन से संबंधित विवरण साझा करते हुए सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) कपूरथला गौरव तूरा ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने अजय कुमार को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की। उन्होंने कहा कि आगे की तफ्तीश के बाद उसके 17 वर्षीय साथी को भी गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चार अन्य पिस्तौल बरामद किए गए।

एस.एस.पी. ने कहा कि जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिमों ने मध्य प्रदेश के किसी अज्ञात व्यक्ति से 87,000 रुपये में हथियार खरीदे थे। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है ताकि नेटवर्क को पूरी तरह बेनकाब किया जा सके।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन सदर कपूरथला में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 25 दिनांक 2/2/2026 के अधीन केस दर्ज किया गया था।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Kapurthala Police , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD