Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

कपूरथला में जग्गा फुकीवाल फिरौती गिरोह के मुख्य सदस्य सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार

नौ पिस्तौलें बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Kapurthala Police, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 19 Nov 2025

Last updated on: Nov 20, 2025, 13:21 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत गैर-कानूनी हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए कपूरथला पुलिस ने जग्गा फुकीवाल फिरौती गिरोह के तीन गुर्गों को नौ देसी पिस्तौलों और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमनदीप उर्फ अमन निवासी ताशपुर, सुल्तानपुर लोधी, हरजीत सिंह उर्फ जीता निवासी खानपुर ढड्डा, नकोदर, (जालंधर) और लवप्रीत उर्फ बाबा निवासी मोहल्ला बगीची, जमशेर, (जालंधर) के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी अमनदीप सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में जग्गा फुकीवाल फिरौती गिरोह का सक्रिय सदस्य है और गोलीबारी तथा जबरन वसूली की घटनाओं को अंजाम देने के लिए स्थानीय गिरोहों को हथियार पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के नेटवर्क और कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है, ताकि पूरे गैर-कानूनी हथियार नेटवर्क को निष्क्रिय किया जा सके। ऑपरेशन से संबंधित विवरण साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने मुख्य आरोपी अमनदीप को कपूरथला के लिंक रोड तलवंडी महिमा से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चार पिस्तौल बरामद किए थे।

पूछताछ के दौरान आरोपी अमनदीप ने बताया कि उसने अपने साथियों लवप्रीत उर्फ बाबा और हरजीत सिंह उर्फ जीता को दो पिस्तौल सप्लाई किए थे। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से एक .32 बोर का देसी पिस्तौल और एक .315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद किया।

एसएसपी ने बताया कि अमनदीप से और पूछताछ करने पर उसके घर में दबे तीन और देसी पिस्तौल बरामद हुए। जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलर के निर्देशों पर मध्य प्रदेश से देसी हथियार खरीदकर आपराधिक तत्वों को आगे सप्लाई करते थे।

इस संबंध में दो अलग-अलग मामले-एफआईआर नंबर 254, दिनांक 15.11.2025, पुलिस स्टेशन सदर कपूरथला में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत और एफआईआर नंबर 270, दिनांक 2.11.2025, बीएनएस की धाराओं 109, 61(2), 111 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत पुलिस स्टेशन सुल्तानपुर लोधी में दर्ज किये गये हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Kapurthala Police , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD