Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पापा बने खेसारी! पवन सिंह पर तंज कस कहा था- 'मैं तो हर 9 महीने में सोहर गवा सकता हूं' लो जी! 'बजाओ सोहर...',

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film,Khesari Lal Yadav,Pawan Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Jan 2023

Last updated on: Jan 30, 2023, 00:00 IST

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh) का विवाद एक बार फिर से तूल पकड़ते हुए नजर आ रहा है. इस साल उनका विवाद सुपरस्टार को ‘अंकल’ कहने की वजह से शुरू हुआ था. मजाक में कही हुई बात काफी सीरियस हो गई है, जिसके बाद इनका विवाद मर्दानगी तक आ पहुंचा.

हाल ही में खेसारी लाल ने पवन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘मैं तो हर 9 महीने में सोहर गवा सकते हैं, लेकिन अगर वो चाहें तो भी नहीं बता सकते हैं. वो मर जाएंगे लेकिन नहीं कर पाएंगे’. इसी बीच अब ट्रेंडिंग स्टार को लेकर एक और मामला सामने आया है कि वो पापा बन गए हैं. उनकी एक फोटो बच्चे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खेसारी लाल यादव की फोटो को डायरेक्टर पराग पाटिल ने शेयर किया है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो एक बच्चे के साथ हॉस्पिटल में नजर आ रहे हैं और इसमें उनकी खुशी का कोई ठिकानी नहीं है. आपको बता दें कि ये मामला कोई रियल का नहीं बल्कि रील का है. खेसारी लाल यादव जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘गॉडफादर’ में नजर आने वाले हैं. 

इसमें वो एक्ट्रेस यामिनी सिंह के साथ रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं. ऐसे में पिता बनने का मामला भी एक्टर का इसी फिल्म से है. इसे डायरेक्टर पराग पाटिल द्वारा ही निर्देशित किया जा रहा है.पराग ने खेसारी की फोटो को शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘दुनियालोगिन अब गावा सोहर…’. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का नाम और मेकर्स का नाम शेयर किया है. कई लोग तो उन्हें बधाई भी दे रहे हैं. 

साथ ही कई लोग डायरेक्टर की बात पर सहमति जता रहे हैं. इस पोस्ट के जरिए कहीं ना कहीं पराग ने पवन सिंह पर निशाना साधा है. पवन और खेसारी के सोहर विवाद के बीच इशारों-इशारों में पराग पाटिल ने भी एंट्री मार ली है.

ये है नए विवाद की जड़

आपको बता दें कि साल 2023 में खेसारी लाल और पवन सिंह के बीच मर्दानगी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया. स्टारडम से शुरू हुआ ये विवाद इस हद तक पहुंच जाएगा किसी को अंदाजा भी नहीं था. आपको याद हो कि खेसारी लाल यादव का पवन सिंह को लेकर एक बयान वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने ‘अंकल’ कह दिया था. इसके बाद पावरस्टार फैंस ने खेसारी के इस बयान पर जमकर निशाना साधा था. 

एक इवेंट में पवन सिंह ने खेसारी का बिना नाम लिए उन्हें ‘सउरी वाला बच्चा’ बता दिया था, जिसके बाद एक सोहर गीत भी गवाया था. इसके बाद ट्रेंडिंग स्टार ने उन पर निशाना साधते हुए कहा था कि ‘मैं तो हर 9 महीने में सोहर बजवा सकता हूं, लेकिन वो मर जाएंगे फिर भी नहीं बजवा पाएंगे’.इस फिल्म का निर्माण टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री कर रही है और प्रस्तुतकर्ता रत्नकार कुमार ,निर्देशक पराग पाटिल ,लेखक प्राण ,छायांकन आर आर प्रिंस ,संगीत कृष्णा बेदर्दी और प्रचारक संजय भूषण पटियाला।

भोजपुरी फिल्म ''गॉडफादर'' में खेसारी लाल यादव के साथ यामिनी सिंह ,संजय पांडेय ,विनोद मिश्रा,सुबोध सेठ ,संजय वर्मा , यादवेंद्र यादव ,जे नीलम,निशा तिवारी , दीप्ति तिवारी,श्वेता वर्मा ,पप्पू यादव ,ओ पी कश्यप,मनीष चतुर्वेदी आदि है। 

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Khesari Lal Yadav , Pawan Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD