Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पुराने शासकों के स्वार्थों और लालच के कारण पटियाला विकास पक्ष से पिछड़ा : भगवंत मान

मॉडल टाऊन ड्रेन के चैनलाईजेशन और सौंदर्यीकरण का प्रोजैक्ट 31 मार्च तक मुकम्मल करने के लिए कहा

Bhagwant Mann, Dr. Balbir Singh, Chetan Singh Jauramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 20 Jan 2023

Last updated on: Jan 20, 2023, 00:00 IST

पुराने शासकों के स्वार्थों और लालच के कारण पटियाला के सत्ता का केंद्र होने के बावजूद विकास पक्ष से पिछड़ने का दावा करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि इन शासकों ने शहर की बुरी हालत को सुधारने की जगह अपने निजी महलों को सजाने पर अधिक ध्यान दिया।

शहर के विकास के लिए 167 करोड़ रुपए के विकास प्रोजेक्टों के काम की प्रगति का जायज़ा लेने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कितनी हास्यप्रद बात है कि सत्ता के ‘महाराजों’ ने शहर की अपेक्षा अपने विकास की तरफ अधिक ध्यान दिया। 

उन्होंने कहा कि चाहे पटियाला को ‘बाग़ों के शहर’ के तौर पर जाना जाता है परन्तु सत्ताधारियों के उदासीन रवैये के कारण पिछले कुछ सालों में शहर ने अपनी छवि गवां दी है। भगवंत मान ने अफ़सोस ज़ाहिर किया है कि पटियाला से सम्बन्धित रहे पंजाब के शासकों का शहर के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में नये बस अड्डे और सड़कों के निर्माण, ड्रेन के चैनलाईजेशन और सौंदर्यीकरण के प्रोजैक्ट, मुसाफिर मेमोरियल सैंट्रल स्टेट लाइब्रेरी में डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण और अन्य प्रोजैक्ट काफ़ी लंबे समय से लटक रहे थे। पटियाला के विकास एवं तरक्की के लिए वचनबद्ध उनकी सरकार ने इन प्रोजेक्टों को तेज़ गति से आगे बढ़ाया है। 

भगवंत मान ने कहा कि शहर में बन रहे अत्याधुनिक बस अड्डे का काम पहली अप्रैल तक मुकम्मल किया जायेगा। इस बस अड्डे का निर्माण भविष्य की ज़रूरतों को ध्यान में रख कर करवाया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बस अड्डे का 93 प्रतिशत काम मुकम्मल हो चुका है और इस अड्डे में लिफ़्ट और रैंप जैसी सहूलतें मुहैया होंगी। 

भगवंत मान ने कहा कि इस अड्डे से 1500 बसें चलेंगी और लोगों को बड़े स्तर पर सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि मौजूदा बस अड्डे को शहर की शटल बस सेवा के लिए इस्तेमाल किया जायेगा, जिससे शहर के अलग-अलग हिस्सों को बस सेवा चलाई जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर निवासियों को 24 घंटे नहरी पानी की सप्लाई यकीनी बनाने के लिए शुरू किये 342 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट में सड़कों के पुनः निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च किए जा रहे हैं और यह प्रोजैक्ट भी जल्द ही लोगों को समर्पित किया जायेगा।

उन्होंने मॉडल टाऊन ड्रेन के चैनलाईजेशन और सौंदर्यीकरण का प्रोजैक्ट 31 मार्च तक मुकम्मल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राजिन्दरा झील को विश्व भर के लोगों के लिए पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित किया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि मुसाफिर मेमोरियल सैंट्रल स्टेट लाइब्रेरी के डिजीटलाईजेशन पर 8.26 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि इन सभी प्रोजेक्टों पर काम समयबद्ध तरीके से मुकम्मल किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन प्रोजेक्टों को पूरा करने में किसी भी तरह की देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि अगर निर्धारित समय में यह काम मुकम्मल न हुए तो अधिकारियों की ज़िम्मेदारी तय की जायेगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , Dr. Balbir Singh , Chetan Singh Jauramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD