Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर

 

हैदराबाद में शूटिंग के दौरान चोटिल हुए रोहित शेट्टी, कराई गई 'मामूली सर्जरी'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Rohit Shetty
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 07 Jan 2023

Last updated on: Jan 07, 2023, 00:00 IST

बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी शनिवार को हैदराबाद में अपनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। शहर के बाहरी इलाके में रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान निर्देशक के हाथ में चोट लग गई। उन्हें कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मामूली सर्जरी की। 

बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सूत्रों के मुताबिक, कार चेज सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी को चोट लग गई। प्रोडक्शन टीम उन्हें तुरंत कामिनेनी अस्पताल ले गई। डॉक्टरों की टीम ने माइनर ऑपरेशन किया। कॉप की शूटिंग फिलहाल रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है। 

कहा जा रहा है कि मुख्य शेड्यूल के लिए एक बड़ा सेट तैयार किया गया है। शूट में कार चेज सीक्वेंस और अन्य हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्टंट सीन शामिल हैं। अमेजॉन प्राइम वीडियो शो में मुख्य किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा और अन्य प्रमुख कलाकार शूटिंग में भाग ले रहे हैं। 

पिछले साल मई में गोवा में 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा मामूली रूप से घायल हो गए थे। रोहित शेट्टी और सिद्धार्थ दोनों अपनी फिल्म की शुरूआत कर रहे हैं। इस शो में विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Rohit Shetty

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD