Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आबकारी विभाग और आबकारी पुलिस की तरफ से अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त मुहिम को किया जायेगा तेज

आम लोगों को अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध जागरूक करने के लिए चलाई जायेगी विशेष जागरूकता मुहिम

Punjab Admin, Gurjot Singh Kaler, Varun Roojam ,Excise Department
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Dec 2022

Last updated on: Dec 08, 2022, 00:00 IST

पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल चीमा के दिशा- निर्देशों पर ए. आई. जी. आबकारी एवं कराधान गुरजोत सिंह कलेर की ओर से अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध आबकारी विभाग और पंजाब पुलिस के सांझे आप्रेशनों में तेजी लाने और इस बुराई विरुद्ध आम लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए पंजाब पुलिस के आबकारी अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई।

इस मीटिंग संबंधी अधिक जानकारी देते हुए  ए. आई. जी. गुरजोत सिंह कलेर ने कहा कि चल रहे आबकारी मामलों की गंभीरता के प्रति आबकारी पुलिस फोर्स को अधिक जागरूक करने, पुलिस और आबकारी अधिकारियों के बीच तालमेल बढ़ाने, चल रही जांचों को और तेज करने, नई चुनौतियों का सामना करने के लिए आबकारी पुलिस को हाईटेक बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया और आबकारी कमिश्नर श्री वरुण रूज़म के दिशा- निर्देशों अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवश्यक हिदायतें जारी की गई ।

इस संबंधी और जानकारी देते हुए श्री कलेर ने बताया कि मीटिंग के दौरान हिदायतें जारी की गई हैं कि आबकारी विभाग के किसी कर्मचारी या अधिकारी को साथ लिए बिना आबकारी पुलिस छापेमारी नहीं करेगी, जि़ला पुलिस की तर्ज़ पर सभी आबकारी पुलिस इंचार्ज हैड कांस्टेबल के रैंक से ऊपर का एक अफ़सर 24 घंटे ड्यूटी के लिए तैनात करेंगे और उसकी एंट्री डायरी में दर्ज की जायेगी और चार से पाँच पुलिस कर्मचारी एमरजैंसी ड्यूटी के लिए दफ़्तर में मौजूद रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि आबकारी पुलिस अधिकारियों को हाई प्रोफाइल मामलों में किसी भी बड़े अपडेट संबंधी सूचना तुरंत हैडक्वाटर के साथ सांझी करने के लिए कहा गया है।मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के ‘रंगला पंजाब मिशन’ को साकार करने के लिए आम लोगों को अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध जागरूक करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए श्री कलेर ने कहा कि आबकारी विभाग और आबकारी पुलिस की तरफ से जल्दी ही इस बुराई के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

 

Tags: Punjab Admin , Gurjot Singh Kaler , Varun Roojam , Excise Department

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD