Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन

 

पंजाब में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगा मानवाधिकार आयोग : पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी

शाम चौरासी और गढ़शंकर की आयोजित जन सुनवाई शिविरों में सुनी लोगों की समस्याएं

Punjab Admin, Hoshiarpur, Garhshankar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर/गढ़शंकर , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 18:46 IST

पंजाब राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ मानवाधिकार आयोग के सदस्य पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी ने कहा कि पंजाब में मानवाधिकारों की रक्षा तथा नशे के खात्मे के लिए आयोग की ओर से एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे की बुराई से बचाना तथा समाज में जागरूकता पैदा करना है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चलाया जा रहा "युद्ध नशे के विरुद्ध" अभियान सकारात्मक परिणाम दे रहा है और मानवाधिकार आयोग भी इस अभियान को मजबूत करने के लिए पूरा सहयोग प्रदान करेगा। शुक्रवार को शाम चौरासी के लिए जिला प्रबंधकीय परिसर, होशियारपुर तथा गढ़शंकर उपमंडल के लिए गांव बोड़ा में आयोजित जन सुनवाई शिविरों के दौरान पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी ने लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि पिछले छह महीनों से आयोग प्रदेश के विभिन्न जिलों में ओपन हियरिंग कैंप आयोजित कर रहा है और अब सभी जिलों को कवर करने के बाद उपमंडल स्तर पर जन सुनवाई शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में कोर ग्रुप का गठन किया गया है, जिसमें कुल 317 सदस्यों को शामिल किया गया है। 

होशियारपुर जिले में 14 सदस्य विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को आयोग तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग की कार्यप्रणाली में तेजी आने से आम लोगों का विश्वास बढ़ा है और प्रतिदिन 500 से अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।

पद्मश्री शंटी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है तो वह 9855475547 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकता है। प्रत्येक शिकायत को सात दिनों के भीतर पंजीकृत कर उस पर कार्रवाई शुरू की जाती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मानवाधिकारों की रक्षा के लिए किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करते हुए बताया कि आयोग ने सरकार से सभी पंजीकृत इमीग्रेशन एजेंटों की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में आगे आकर लिखित शिकायत दें, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पद्मश्री शंटी ने बताया कि होशियारपुर पहुंचने से पहले उन्होंने थाना माहिलपुर का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इसके लिए उन्होंने जिला पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा 9 दिसंबर 2025 को जारी एडवाइजरी के अनुसार कोई भी अस्पताल बकाया बिल के कारण मरीज अथवा मृतक का शव रोककर नहीं रख सकता। 

पंजाब सरकार द्वारा इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी किए जा चुके हैं और पंजाब ऐसा नियम लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर तथा लावारिस व्यक्तियों के अंतिम संस्कार या दफन के लिए सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। 

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में शवों को सुरक्षित रखने के लिए मॉर्चरी बॉक्स उपलब्ध करवाने तथा सफाई कर्मचारियों को जूते, दस्ताने, सैनिटाइजर और बीमा जैसी सुरक्षा सुविधाएं प्रदान करने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। जतिंदर सिंह शंटी ने कहा कि गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी मानवाधिकारों की सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

इसी उद्देश्य से बड़े शहरों में 112 नंबर पर कॉल करने पर गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस के लिए पुलिस पायलट सुविधा उपलब्ध करवाने संबंधी सलाह जारी की गई है, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।गढ़शंकर के गांव बोड़ा में पद्मश्री शंटी के नेतृत्व में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में जागरूकता संबंधी स्लोगन लिए हुए थे और नशामुक्त पंजाब के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला प्रशासन तथा क्षेत्रवासियों की ओर से पद्मश्री जतिंदर सिंह शंटी को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) निधि कुमुद बंबाह, एसडीएम होशियारपुर परमप्रीत सिंह, एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार, आरटीओ अमनदीप कौर घुम्मण, एसपी मनप्रीत शिमार, केंद्रीय जेल के सुपरिटेंडेंट हरचरण सिंह, जिला राजस्व अधिकारी अमनदीप चावला, कंचन देयोल तथा कोर ग्रुप के सदस्य तरसेम सिंह जस्सोवाल, मनी गोगिया, राजीव बजाज, गुरप्रीत कौर, करम सिंह, कुलवंत कौर, विनोद ओहरी, पुरुषोत्तम लाल दड़ोच, गुरबख्श सिंह और सतीश जौड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Admin , Hoshiarpur , Garhshankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD