Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

28,000 कच्चे मुलाजिमों की सेवाएं भी जल्दी रेगुलर होंगी : भगवंत मान

18,543 नौजवानों को दी जा चुकी हैं सरकारी नौकरियाँ , पंजाब राज्य बिजली निगम में 2100 ऐसिस्टैंट लाईनमैन होंगे भर्ती

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Oct 2022

Last updated on: Oct 11, 2022, 00:00 IST

अलग-अलग विभागों में ठेका आधारित काम कर रहे हज़ारों मुलाजिमों को आश्वासन देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि ठेके पर काम कर रहे बाकी बचे 28,000 मुलाजिमों की सेवाएं रेगुलर करने के लिए राज्य सरकार उचित प्रक्रिया मुकम्मल करने के लिए निरंतर काम कर रही है।आज यहाँ म्यूनिसिपल भवन में मुख्यमंत्री ने पंजाब राज्य बिजली निगम और लोक निर्माण विभाग के नव-नियुक्त हुए 360 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिनमें पी.एस.पी.सी.एल के 249 उम्मीदवार और लोक निर्माण विभाग के 111 उम्मीदवार थे।  

 इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ठेके पर काम कर रहे 36000 मुलाजिमों में से 8736 कच्चे अध्यापकों की सेवाएं रेगुलर कर दीं हैं और अलग-अलग विभागों में बाकी बचे 28000 मुलाजिमों की सेवाएं रेगुलर करने के लिए शिद्दत से प्रयास किये जा रहे हैं।भगवंत मान ने कहा, ‘‘हम कच्चे मुलाजिमों को जल्द से जल्द पक्का करना चाहता हैं परन्तु हम समूची प्रक्रिया को कानूनी नज़रिए से जाँच-पड़ताल रहे हैं। 

हम जल्दी में कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाएंगे जो आगे जाकर इन मुलाजिमों के रास्ते में कानूनी रुकावट पैदा करे। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि हमें थोड़ा सा समय दो, हम पक्के तौर पर आपकी सेवाएं रेगुलर करेंगे।’’  ठेकेदारी प्रथा को नौजवानों का शोषण बताते हुए मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों के समय अपने नज़दीकियों को लाभ पहुँचाने के लिए आउटसोर्सिंग नीति के द्वारा नौजवानों को आर्थिक तौर पर लूटा जाता था। 

उन्होंने मिसाल देते हुए कहा कि सरकार के खजाने में से आउटसोर्सिंग पर रखे कर्मचारी की 25000 रुपए तनख्वाह ले ली जाती थी परन्तु उस कर्मचारी को केवल 5000 से 7000 रुपए ही दिए जाते थे और ऐसे घटनाकर्मों ने ही काबिल और हुनरमंद नौजवानों को निराशा के आलम में धकेल दिया था। उन्होंने कहा कि यदि नौजवानों की ऊर्जा सही समय पर सकारात्मक दिशा में ना लगाई जाये तो वह अपने रास्ता से भटक जाते हैं।  

  इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि पंजाब राज्य बिजली निगम में ऐसिस्टैंट लाईनमैन्ज़ के 2100 पदों की भर्ती भी जल्द मुकम्मल की जा रही है, जिससे नौजवानों को रोजग़ार के बेहतर अवसर मुहैया करवाने के साथ-साथ लोगों को बिजली आपूर्ति की अच्छी सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा हरेक विभाग में खाली पदों पर जल्द से जल्द भर्ती करने को प्राथमिकता दी जा रही है।  

 भगवंत मान ने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने 16 मार्च को सत्ता संभाली थी और मुझे यह बात साझा करते हुए ख़ुशी हो रही है कि हम अब तक 18,543 नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दे चुके हैं। 8736 कच्चे अध्यापक पक्के कर चुके हैं। अक्तूबर महीने में पुलिस विभाग में 2500 और कर्मचारियों की परीक्षा हो रही है। मैं हरेक विभाग में खाली पदों को भरने के प्रस्ताव को पहल के आधार पर मंज़ूर करता हूँ, जिससे हमारे काबिल नौजवान अधिक से अधिक रोजग़ार के अवसर पा सकें। मैं वादा करता हूँ कि हम बेरोजगारी की आलमत को ख़त्म करके रहेंगे।’’  

 नव-नियुक्त उम्मीदवारों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए भगवंत मान ने कहा, ‘‘मुझे विशेष रूप से इस बात की ख़ुशी है कि आपने विदेशों में जाने की बजाय अपनी मातृभूमि को सपनों की धरती के तौर पर पहल दी है। आज आप सरकार के परिवार का हिस्सा बन गए हो और मैं उम्मीद करता हूँ कि आप अपनी जि़म्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाओगे और आपकी कलम हमेशा गरीबों और जरूरतमंद के भले के लिए काम करेगी।’’  

 पंजाब में नये औद्योगिक माहौल के प्रति उद्योगपतियों के सकारात्मक समर्थन का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ा औद्योगिक ग्रुप टाटा द्वारा जमशेदपुर के बाद देश का दूसरा स्टील प्लांट लुधियाना में स्थापित किया जा रहा है। इसी तरह वरबीयो कंपनी ने संगरूर में बायो-सी.एन.जी. प्रोजैक्ट स्थापित किया है, जिसका 18 अक्तूबर को उद्घाटन किया जा रहा है और प्रोजैक्ट एक दिन में 33 टन पराली उपभोग करने की क्षमता रखता है। 

इसी तरह एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री भी स्थापित करने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, जिससे किसानों के पैदावार की वस्तुएँ तैयार करके बेची जा सकें, जिससे किसानों की आमदन में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि अमृतसर में मार्च, 2023 में हो रहे जी-20 सम्मेलन में दुनिया के 20 चोटी के मुल्कों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिससे पंजाब को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।  

 इस मौके पर ऊर्जा और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल के स्वरूप आज राज्य में कुल 72 लाख परिवारों में से 50 लाख परिवारों को बिजली का ज़ीरो बिल आया है। उन्होंने बताया कि पी.एस.टी.सी.एल. की ट्रांसमिशन क्षमता में भी वृद्धि हुई है, जिससे लोगों को निर्विघ्न बिजली मुहैया करवाने में और मदद मिली है। 

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग में तरस के आधार पर नौकरी देने के सभी केस निपटाए जा चुके हैं और एक भी केस विभाग के पास बकाया नहीं है।इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा, बिजली विभाग के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, पी.एस.पी.सी.एल. के चेयरमैन-कम-एम.डी. बलदेव सिंह सरा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD