Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

जम्मू-कश्मीर सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई

Hadsa, Hadsa India, Jammu, Accident, Road Accident, Road Accident Jammu, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 14 Sep 2022

Last updated on: Sep 14, 2022, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 12 हो गई, जबकि तीन घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि पांच को विशेष इलाज के लिए जम्मू शहर ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा, "27 घायलों में से तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

पांच को विशेष इलाज के लिए जम्मू शहर ले जाया गया है।"दुर्घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब पुंछ जिले के बरारी बल्ला सौजियां के पास पंजीकरण संख्या जेके 12 1419 वाली एक मिनी बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और खाई में जा गिरी। 

सेना, स्थानीय पुलिस और नागरिकों की बचाव टीम मौके पर पहुंची। नौ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा, "24 घायल यात्रियों में से पांच को विशेष उपचार के लिए विमान से जम्मू शहर ले जाया गया है।"

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के ट्विटर पेज पर कहा, "सौजियां, पुंछ में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सिन्हा ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर कहा, "सौजियां, पुंछ में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। 

शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। नागरिक अधिकारियों और पुलिस को घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने के लिए निर्देश दिया गया है।"

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Jammu , Accident , Road Accident , Road Accident Jammu , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD