Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

देवप्रयाग में बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की मौत

Tragedy, Road Accident, Devprayag, Uttarakhand
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

देवप्रयाग , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 15:00 IST

उत्तराखंड के देवप्रयाग में एक दर्दनाक हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल, पुलिस टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जानकारी सामने आई कि देवप्रयाग क्षेत्र में गंगा होटल दर्शन के समीप एक वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीमों को तत्काल मौके पर भेजा गया। सूचना के अनुसार वाहन संख्या यूके 08 टीए 5433 दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन हरिद्वार की ओर जा रहा था। हादसे के वक्त वाहन में चालक समेत लगभग 8 लोग सवार थे। सभी यात्री राजस्थान के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि एक घायल को विभागीय एंबुलेंस के माध्यम से श्रीनगर ले जाया गया, जबकि तीन लोगों के शवों को राफ्टिंग के माध्यम से सड़क मार्ग पर लाया गया है।

देवप्रयाग पुलिस टीम और क्षेत्रीय पटवारी भी मौके पर मौजूद हैं। खाई की गहराई अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।  अधिकारियों का कहना है कि हादसे से संबंधित विस्तृत जानकारी रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद सामने आ सकेगी। इससे पहले, हरिद्वार में सोमवार को एक बस दुर्घटना में एक महिला की हो गई।

घटना नगर कोतवाली पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत सप्तऋषि क्षेत्र में हुई, जहां एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार, राजस्थान से तीर्थयात्रियों का एक समूह एक डबल डेकर बस में हरिद्वार आया था। गंगा में पवित्र स्नान करने के बाद वे घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। तब सप्तऋषि क्षेत्र में कथित तौर पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई।

दुर्घटना के समय बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। इस घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और पलटे हुए वाहन के अंदर से मदद के लिए चीखें सुनाई आने लगी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल यात्रियों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में पहुंचाया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय पुष्पकुंवर के रूप में हुई, जो राजस्थान के नागौर जिले के निवासी भंवर सिंह की पत्नी थीं।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Devprayag , Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD