Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा, कंटेनर पलटने से दो लोगों की मौत

Tragedy, Road Accident, Maharashtra
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

खोपोली , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 15:24 IST

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। एक कंटेनर के पलट जाने और फिर दूसरे ट्रक से टकराने से ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहां से गुजर रही एक कार में सवार 80 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना के कारण कई घंटों तक यातायात बाधित रहा और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि इससे पहले 28 मई को मुंबई-गोवा हाईवे पर परशुराम घाट में केमिकल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चालक की मौत हो गई थी। टैंकर लोटी से गोवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान परशुराम घाट के खतरनाक मोड़ पर अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ढलान और तेज रफ्तार के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

24 मई को भी महाराष्ट्र के वाशिम जिले में बड़ा हादसा हुआ था। वर्धा जिले की ओर डीजल लेकर जा रहे टैंकर से ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ड्राइवर टैंकर की केबिन के नीचे फंस गया। वहीं, टैंकर से लगातार डीजल रिसाव होने के कारण मौके पर विस्फोट का खतरा भी पैदा हो गया था।

14 मई को भी मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 20 घायल हो गए थे। हादसा धाणीवरी इलाके के पास हुआ, जहां बारातियों से भरे टेंपो और एक तेज रफ्तार कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Maharashtra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD