Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

दशहरे की तैयारियों संबंधी कैबिनेट मंत्री जिंपा के नेतृत्व में हुई जिला प्रशासन व श्री राम लीला कमेटी की बैठक

कैबिनेट मंत्री ने भंगी चोअ की सफाई व काजवे की मरम्मत के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 02 Sep 2022

Last updated on: Sep 02, 2022, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज दशहरा ग्राउंड में जिला प्रशासन व श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में कहा कि होशियारपुर का दशहरा पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है, इस लिए इसकी तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कोई कमी न रहे। उन्होंने दशहरा ग्राउंड का दौरा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी साफ सफाई, गंदे पानी के निकास व काजवे की मरम्मत करवाने के निर्देश भी दिए। 

इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम संदीप हंस, एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल, मेयर श्री सुरिंदर कुमार व सीनियर डिप्टी मेयर श्रीमती प्रवीन सैनी भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को मेले की पुख्या व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दशहरे के मद्देनजर व्यवस्था सुचारु  बनी रहे और किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि होशियारपुर में लगने वाले दशहरे को दूर दराज से लाखों की संख्या में लोग देखने आते हैं, इस लिए साफ-सफाई आदि के प्रबंध पहले ही सुनिश्चित कर लिए जाएं। डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने इस दौरान कैबिनेट मंत्री को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन की ओर से अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभाई जाएगी। उन्होंने इस दौरान कहा कि चोअ किनारे रेहड़ी व फड़ी लगाने से पहले नगर निगम से मंजूरी लेना जरुरी है अगर कोई बिना नगर निगम की मंजूरी के रेहड़ी फड़ी लगाया पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवारी, श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर, महामंत्री डा. बिंदूसार शुक्ला, प्रदीप हांडा, दिलीप ओहरी, वरिंदर शर्मा बिंदू, संजीव ऐरी, सुभाष गुप्ता, अजय जैन, पार्षद प्रदीप कुमार बिट्टू, विजय अग्रवाल, अनमोल जैन, मोहित सैनी, वरिंद वैद, सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD