Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

वित्त विभाग द्वारा कैंसर और नशा छुड़ाओ इलाज के बुनियादी ढांचे का सृजन करने के लिए 32 करोड़ रुपए जारी : हरपाल सिंह चीमा

Harpal Singh Cheema, Finance, Planning, Excise and Taxation Minister, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Aug 2022

Last updated on: Aug 09, 2022, 00:00 IST

वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ बताया कि वित्त विभाग ने कैंसर और नशा छुड़ाओ इलाज के बुनियादी ढांचे की मज़बूती के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पहलकदमियों को और आगे बढ़ाने के लिए ‘‘क्रिएशन ऑफ कैंसर एंड डी-एडिकशन ट्रीटमेंट इनफ्रास्ट्रकचर’ योजना के अंतर्गत 32 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। 

एक प्रैस बयान के द्वारा यह जानकारी सांझा करते हुये एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि वित्त विभाग की तरफ से चालू वित्तीय साल के दौरान कैंसर और नशा छुड़ाओ इलाज के बुनियादी ढांचे का सृजन करने के लिए अब तक 48.75 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की है जिसमें आज जारी की गई 32 करोड़ रुपए की ग्रांट शामिल है। 

राज्य में कैंसर के इलाज में सुधार करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुये वित्त मंत्री ने कहा कि चालू वित्तीय साल के दौरान उपरोक्त फंडों के इलावा स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, अमृतसर को 4.50 करोड़ रुपए और ट्रशरी कैंसर केयर सैंटर, फाजिल्का को 2.02 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं।  चीमा ने आगे बताया कि वित्त विभाग ने जूनियर रैज़ीडैंट, सीनियर रैज़ीडैंट और ट्युटर डाक्टरों के संशोधित मानभत्ते को भी मंजूरी दे दी है। 

उन्होंने कहा कि ट्युटर (नान-पीसीऐमऐस) और सीनियर रैज़ीडैंट के लिए शुरुआती मानभत्ता 65,100 रुपए से बढ़ा कर 81,562 रुपए और रैज़ीडैंट (नान पीसीऐमऐस) के लिए मानभत्ता    52,080 रुपए से बढ़ा कर 67,958 रुपए कर दिया गया है। मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने साथ-साथ सेहत सहूलतों में बड़े सुधारों को यकीनी बनाने की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराया है।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Finance , Planning , Excise and Taxation Minister , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD