लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने अकाली-भाजपा गठबंधन पर एक बार फिर झूठे वायदे करके लोगों को धोखा देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा किए गए वायदों की सच्चाई हर कोई जानता है, लोग इस बार धोखा नहीं खाने वाले। बिट्टू ने अकालियों द्वारा जारी किए गए चुनाव मैनिफेस्टो पर निशाना साधा और इसे झूठ का पुङ्क्षलदा करार दिया।गिल विधानसभा क्षेत्र के गांवों एवं कालोनियों प्रताप सिंह वाला, लाडोवाल चौक, तलवंडी कलां, हजूरी बाग, भट्टियां, गगनदीप कालोनी, जनता नगर, जसदेव नगर, बाबा दीप सिंह नगर, न्यू गुरू तेग बहादुर सिंह नगर, हिम्मत सिंह नगर में आयोजित श्रंृखलाबद्ध जनसभाओं को संबोधित करते हुए बिट्टू ने कहा कि बादल ने आज तक अपने परिवार के अलावा किसी और के लिए नहीं सोचा हे। उन्होंने लोगों से पूछा कि कैसे हो सकता है कि बादल परिवार दिनों-दिन अमीर होता जा रहा है और पंजाब गरीब होता जा रहा है। जिन्होंने राज्य के रेत, केबल, ट्रांसपोर्ट जैसे बिजनेसों पर कब्जा जमा रखा है और दोनों हाथों से राज्य की जनता को लूटा जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अकालियों की धक्केशाही का अंत नजदीक आ चुका है और इसकी शुरूआत इन लोकसभा चुनावों से होगी। बिट्टू ने कहा कि अकालियों के शह से पंजाब में हो रहे नशे की व्यापार की एक युवा पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है। हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि इनकी पैसे की लालच कब पूरी होगी, जिन्होंने पहले पंजाब के प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा किया और नशे बेचकर इसकी युवा पीढ़ी को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कानून एवं व्यवस्था की बदहाल स्थिति को भी निशाने पर लिया और कहा कि पुलिस स्टेशनों पर जत्थेदारों का नियंत्रण है और इनकी मंजूरी के बिना मामला भी दर्ज नहीं होता।बिट्टू ने कहा कि अकालियों ने आज तक सिर्फ केन्द्र में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार द्वारा भेजे गए फंडों का दुरुपयोग किया है और केन्द्रीय स्कीमों पर अपना ठप्पा लगाकर स्थानीय लोगों के सामने रखा है। यूपीए सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा कानून के तहत भेजे जाने वाले अनाज को गठबंधन सरकार आटा-दाल स्कीम का ठप्पा लगाकर लोगों में पेश कर रही है। इसी तरह, गांवों में सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ है, स्वास्थ्य सुविधाएं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत मिली हैं, 108 एंबुलेंस सेवा केन्द्र सरकार ने चलाई है और ऐसे कई प्रोजेक्ट हैं, लेकिन अकाली फिर इन पर अपना दावा करके क्रेडिट लेने की कोशिश करते हैं।
पूर्व मंत्री मलकीयत सिंह दाखा ने कहा कि कांग्रेस ही गांवों का विकास कर सकती है और किसानों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से हल कर सकती है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए लुधियाना से कांग्रेस प्रत्याशी रवनीत बिट्टू को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर अन्यों के अलावा गुरमेज सिंह, बलबीर सिंह कलेर, मलकीयत सिंह, बलङ्क्षजदर सिंह, मंजीत हंबड़ा, जगङ्क्षवदर सिंह, हरदेव लादियां, शायरी गिल, सुशील मल्होत्रा, मेवा सिंह कुलार, बलबीर सिंह राठौर, भाग सिंह, जीत कौर, गुरबख्श सिंह, संसार चंद, मंजीत सिंह आलोवाल, करम सिंह लाडोवाल, हरदेव सिंह, जीत कौर, भाग सिंह, हरबंस लाल, कुलवंत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे।