UAE के बाद अब इस मुस्लिम देश में बनेगा भव्य हिंदू मंदिर, PM मोदी बोले- ये एतिहासिक पल है

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

UAE के बाद अब इस मुस्लिम देश में बनेगा भव्य हिंदू मंदिर, PM मोदी बोले- ये एतिहासिक पल है

Religious, Bahrain, Hindu temple, Hindu templeIn Bahrain, Narendra Modi, Swami Brahma Vihari
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बहरीन , 28 Jun 2022

Last updated on: Jun 28, 2022, 00:00 IST

हाल ही में बीते कुछ दिन पहले नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) के बयान की वजह से पैगंबर मोहम्मद को लेकर काफी विवाद चल रहा था ऐसे में दोनों देशों में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा था लेकिन ऐसा लगता है इस विवाद का असर भारत और बहरीन (Bahrain) के संबंधों पर नहीं पड़ा है। वे सब पीछे छोड़कर भारत के साथ अपने संबधों को बरकार रखना चाहते हैं क्योंकि बहरीन में दान की गई जमीन पर जल्द ही भव्य हिंदू मंदिर (Hindu temple)  का निर्माण शुरू होने वाला है।

दरअसल, इस साल 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) ने बहरीन का दौरा किया इस दौरान हिन्दू मंदिर के निर्माण को लेकर बहरीन सरकार ने उपहार के तौर पर अपनी जमीन देने का ऐलान किया था। इसी कारण बहरीन के क्राउन प्रिंस (crown prince) और प्रधानमंत्री प्रिंस सलमान बिन हमद अल खलीफा ने मंगलवार को स्वामी ब्रह्मविहारीदास और BAPS स्वामीनारायण संस्था के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। जहां इन्होंने ने हिंदू मंदिर के निर्माण को लेकर चर्चा की तो जानकारी मिली कि मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करवाया जाएगा। आपको बता दें की ये यूएई के बाद बहरीन मध्यपूर्व का दूसरा देश होगा, जहां भव्य हिंदू मंदिर बनेगा।

क्राउन प्रिंस की ओर से मंदिर निर्माण के लिए जमीन मिलने पर ब्रह्माविहारी स्वामी (Swami Brahma Vihari) ने उनका आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक संदेश भी दिया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने इस ऐतिहासिक पल का स्वागत किया है। स्वामी ने कहा कि हम जमीन के रूप में यह ऐतिहासिक उपहार मिलने पर बहरीन के क्राउन प्रिंस और भारत के प्रधानमंत्री के शुक्रगुजार हैं। यह दोनों देशों के बीच गर्मजोशी से भरे संबंधों को दर्शाता है।

यही नहीं इस मुलाकात के दौरान स्वामी ब्रह्मविहारीदा ने ये भी कहा कि “बहरीन में बनने वाला यह मंदिर उन सभी धर्मों के लोगों का स्वागत करेगा जो भारतीय परंपराओं को जानना और समझना चाहते हैं और विभिन्न सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए जगह रखते हैं। उन्होंने इस मंदिर के साकार होने को लेकर बहरीन के क्राउन प्रिंस और भारत के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया”।

 

Tags: Religious , Bahrain , Hindu temple , Hindu templeIn Bahrain , Narendra Modi , Swami Brahma Vihari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD