Nupur Sharma: जानिए कौन है नूपुर शर्मा और कैसी रही इनकी पॉलिटिकल जर्नी

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल

 

Nupur Sharma: जानिए कौन है नूपुर शर्मा और कैसी रही इनकी पॉलिटिकल जर्नी

Nupur Sharma, Prophet Mohammed, Nupur Sharma hate remarks, Nupur Sharma Controversy, Bharatiya Janata Party, BJP, Nupur Sharma Case, Who Is Nupur Sharma, Nupur Sharma Story
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

09 Jun 2022

Last updated on: Jun 09, 2022, 00:00 IST

नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) पेशे से एक जानी-मानी नेता और वकील हैं वे इन दिनों वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर चर्चा का एक अहम विषय बन चुकी है। नुपुर शर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। नूपुर शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर एक TV चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं।

अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। जिसके बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया गया था। हालांकि नूपुर ने इसके बाद सोशल मीडिया ट्विटर कर माफी भी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी का दिल दुखाने का नहीं था।

ये भी पढ़ें:-  पैगंबर पर विवादित बयान देकर बुरी फंसी नुपुर, BJP ने निकाला, बोलीं- शिवजी का अपमान नहीं सह पाई

लेकिन क्या आप जानते है की आख़िरकार इनका सफर राजनितिक के रूप में कैसे शुरू हुआ? तो आपको बता दें की नूपुर को शुरुआत से ही राजनिति में जाना चाहती थी। उन्होंने दिल्ली के लॉ कॉलेज से पढ़ने के बाद आगे की पढ़ाई लंदन से की है। उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

कौन है नूपुर शर्मा?

नूपुर शर्मा का जन्म दिल्ली में हुआ पेशे से एक वकील और एक प्रमुख भाजपा नेता हैं। उनकी पढाई दिल्ली के हिन्दू विश्वविद्यालय से हुई, जिसके बाद 2011 में नूपुर लंदन में पढ़ने चली गई जहाँ उन्होंने स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से एलएलएम को पूरा किया।नूपुर शर्मा अपने कॉलेज के दिनों से ही राजनीति कार्यो में शामिल रही हैं। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने जुलाई 2009 से जून 2010 तक टीच फॉर इंडिया के लिए एक राजदूत के रूप में भी काम किया। जिसके बाद उनका रास्ता राजनितिक के लिए साफ़ हो गया था तो आइए जानते है कि उनका आगे का सफर यानि पॉलिटिशियन जर्नी कैसे शुरू हुई।

कैसे शुरू हुई नूपुर कि पॉलिटिकल जर्नी 

नूपुर शर्मा का राजनीतिक करियर 2008 में शुरू हुआ जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया-भारत युवा संवाद के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। जिसके बाद उन्होंने अरविंद प्रधान, अरुण जेटली और अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ काम किया है। 2015 में, 30 साल की उम्र में, उन्हें 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया था लेकिन वह 31,000 मतों से चुनाव हार गईं थी।

ये भी पढ़ें:-  नुपुर के बयान पर अलकायदा की धमकी- हम अपने बच्चों के शरीर में विस्फोटक बांधकर दिल्ली हिला देंगे

2020 में बनीं भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता

बाद में, उन्हें मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा की दिल्ली इकाई के आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया। वहीं 2020 में, उन्हें जे पी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था। दिल्ली भाजपा की एक नेता के अनुसार, जब वह दिल्ली इकाई का हिस्सा थीं, तब भी उन्हें अक्सर उनके कानूनी कौशल, राष्ट्रीय मुद्दों के अच्छे ज्ञान के कारण राष्ट्रीय मुद्दों पर टीवी बहस के लिए भेजा जाता था। उन्हें युवाओं में सबसे तेजतर्रार महिला के रूप में देखा जाता था, जो टेलीविजन बहसों में नियमित रूप से दिखाई देती थीं।

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD