Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

Religious
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 15:04 IST

सनातन धर्म में भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित पुरुषोत्तम मास या अधिक मास का खासा महत्व है। 5 जून (शुक्रवार) को पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) का 20वां दिन है। इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। अधिक मास को मल मास या लोंद मास भी कहते हैं। यह लगभग हर तीन साल में आता है। इस मास में जप-तप और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है।

धार्मिक मान्यता है कि इस माह में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा, मंत्र जाप और दान-पुण्य करना विशेष फलदायी होता है। पुरुषोत्तम मास में की गई साधना से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और पापों का नाश होता है। 5 जून को सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। साथ ही अभिजीत मुहूर्त भी उपलब्ध होगा, जो किसी भी शुभ कार्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 5 जून को पूरे दिन रहने के साथ 6 जून की दोपहर 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। नक्षत्र श्रवण पूर्ण रात्रि तक रहेगा। करण कौलव शाम 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। वहीं, योग ब्रह्म सुबह 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। सूर्योदय 5 बजकर 23 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 16 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्रोदय रात 11 बजकर 19 मिनट पर और चंद्रास्त अगले दिन (6 जून) 9 बजकर 15 मिनट पर होगा।

शुक्रवार के शुभ मुहूर्त और योग की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। वहीं, गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट तक, अमृत काल शाम 6 बजकर 38 मिनट से 8 बजकर 23 मिनट तक और निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 59 मिनट से देर रात 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 10 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक, यमगंड दोपहर 3 बजकर 48 मिनट से शाम 5 बजकर 32 मिनट तक, गुलिक काल सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा, दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 10 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक और वर्ज्य सुबह 8 बजकर 5 मिनट से 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD