Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अग्निपथ के नाम पर दंगा करने वालों को तमाचा: सिर्फ 2 दिन में 56 हज़ार अग्निवीरों ने भरे फॉर्म

Agnipath Scheme के विरोध का असर दिखा बेअसर, वायुसेना को मिले 56 हज़ार अग्निवीर

Agneepath Scheme , Agnipath Scheme , Agneepath Recruitement Scheme , Agnipath Recruitement Scheme , Army Aspirants, Agnipath Scheme Registrations
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

Agnipath Scheme के तहत 17 से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए भर्ती किया जाएगा, जिनमें से वायुसेना को अभी तक मिले 56 हज़ार से भी अधिक अग्निवीरों के आवेदन मिल चुके हैं। वायुसेना ने ये जानकारी रविवार को ट्वीटकरके दी, "56960! यह अग्निपथ भर्ती आवेदन प्रक्रिया के जवाब में वेबसाइट पर भविष्य के अग्निपथ से अब तक प्राप्त आवेदनों की कुल संख्या है। पंजीकरण पांच जुलाई को बंद हो जाएगा।"

देश के कई हिस्सों में इस योजना के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे। अब इतने सारे आवेदन मिलने पर सवाल उठ रहा है कि आखिर इसके विरोध का कितना असर हुआ। हलांकि 2 दिन का ये आंकड़ा अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत दंगे करने वालों के मुँह में तमाचा मरने जैसा साबित हो रहा है। 

Also read अग्निपथ भर्ती योजना: अब 4 साल की नौकरी, 30000 सैलरी, 44 लाख का बीमा और अंत में मिलेंगे 12 लाख

ये है अग्निपथ योजना

केंद्र सरकार की योजना के तहत इस साल करीब 46 हजार युवाओं को सहस्त्र बलों में शामिल करवाना है, जिनकी उम्र 17 से 21 साल तक कि होगी।  योजना के मुताबिक इसमें युवाओं को केवल चार साल सेना में भर्ती होकर देने पड़ेंगे और इसमें शामिल होने वाले नौजवानों को  ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा। जिसमें उन्हें महीने में 30,000 से 40,000 तक का वेतन भी दिया जाएगा। चार साल बाद भर्ती हुए युवाओं में से 25% युवाओं को आगे इस सेना में बढ़ाया जाएगा जबकि बाकि बचे 75% युवाओं को नौकरी छोड़ने पड़ेगी।

Also read जुमे की नमाज के बाद हाजी मोहम्मद ने की अपील- मुस्लिम नौजवान भी बनें अग्निवीर,अनुशासन सीख जाएंगे

अग्निवीरों के लिए कई नए कदमों की घोषणा 

सरकार ने इस 16 जून को इस घोषणा का ऐलान करने के बाद सबसे बढ़ा कदम आयु सीमा को लेकर उठाया है इस योजना में शामिल होने वाले युवाओं की उम्र पहले 21 साल थी लेकिन सरकार ने इसमें बदलाव कर 2022 के लिए 23 साल कर दी है। इसके अलावा सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों में उनके लिए वरीयता जैसे कई कदमों की घोषणा की थी।

Also read 'अग्निपथ योजना' में भर्ती की आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल करने से युवाओं को होगा फायदा : अमित शाह

राज्य पुलिस बलों में शामिल होने की भी प्राथमिकता मिलेगी

अग्निवीरों को भाजपा शासित कई राज्यों ने ये घोषणा की है की उन्हें राज्य पुलिस बलों में शामिल होने की भी प्राथमिकता मिलेगी साथ ही सशस्त्र बलों ने ये भी साफ स्पष्ट कर दिया है की इस योजना के विरुद्ध हिंसा करने वाले या आगजनी करने वालों को इस योजना के तहत भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा।

 

Tags: Agneepath Scheme , Agnipath Scheme , Agneepath Recruitement Scheme , Agnipath Recruitement Scheme , Army Aspirants , Agnipath Scheme Registrations

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD