Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग

कहा: आप सरकार ने केंद्र के कहने पर किसानों पर दमन चलाया

Amrinder Singh Raja Warring, Amarinder Singh Raja Warring, Punjab Pradesh Congress Committee, Punjab Congress, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 18:08 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारों पर नाचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे किसानों और उनके नेताओं पर बर्बर कार्रवाई करवाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का भाजपा के साथ कोई न कोई समझौता हो चुका है। यही कारण है कि भगवंत मान अमित शाह के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। इस क्रम में पंजाब पुलिस द्वारा किसान नेताओं पर की गई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, वड़िंग ने मान से पूछा कि जब किसान सिर्फ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे, तो उन्हें इससे क्या परेशानी थी?

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह साफ है कि मान सरकार ने यह कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री के कहने पर की है, जिन्होंने स्पष्ट रूप से भगवंत मान से कहा होगा कि किसानों को किसी भी कीमत पर दिल्ली नहीं पहुंचने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सबसे दुखद बात यह है कि मान ने अमित शाह के निर्देशों का इतनी आज्ञाकारिता से पालन किया कि वह यह भी भूल गए कि वह अक्सर स्वयं को "किसान का बेटा" कहते रहे हैं।

वड़िंग ने मान को याद दिलाया कि वर्ष 2020 में पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों को बिना किसी बाधा के दिल्ली जाने का रास्ता उपलब्ध कराया था, जिसके चलते वे दिल्ली की सीमाओं तक पहुंचे और वहां एक वर्ष तक धरना देने में सफल रहे थे। अंततः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीनों विवादित कृषि कानून वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि भाजपा सरकार पंजाब के किसानों से डरी हुई है और इसी कारण उसने उन्हें दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए भगवंत मान की मदद ली है। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। इससे पहले भी शंभू बॉर्डर से किसानों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया गया था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के पास भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध करने का पूरी तरह जायज़ कारण है, क्योंकि इस समझौते के तहत अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए भारत के कृषि क्षेत्र को खोलने का प्रावधान है, जिससे देश की कृषि व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Amarinder Singh Raja Warring , Punjab Pradesh Congress Committee , Punjab Congress , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD