Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'अग्निपथ योजना' में भर्ती की आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल करने से युवाओं को होगा फायदा : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Agneepath Scheme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'अग्निपथ योजना' के तहत 'अग्निवीरों' की भर्ती की आयु सीमा को इस बार 21 से बढ़ाकर 23 साल करने के प्रधानमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इस फैसले से बड़ी संख्या में देश के युवाओं को फायदा होगा क्योंकि कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्षों में सेना की भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। 

अमित शाह ने सरकार के फैसले की जानकरी देते हुए ट्वीट किया, "पिछले दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण सेना में भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'अग्निपथ योजना' में उन युवाओं की चिंता करते हुए पहले वर्ष उम्र सीमा में दो वर्ष की रियायत देकर उसे 21 साल से 23 साल करने का संवेदनशील निर्णय लिया है।

"शाह ने प्रधानमंत्री के इस फैसले से बड़ी संख्या में देश के युवाओं को लाभ मिलने का दावा करते हुए अपने अगले ट्वीट में कहा, "इस निर्णय से बड़ी संख्या में युवा लाभान्वित होंगे और अग्निपथ योजना के माध्यम से देशसेवा व अपने उज्‍जवल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ेंगे।"उन्होने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी व्यक्त किया। 

आपको बता दें कि, 'अग्निपथ योजना' के तहत नई भर्तियों के लिए पहले, साढ़े 17 वर्ष से लेकर 21 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई थी। लेकिन इस योजना की घोषणा के साथ ही देश भर में विवाद खड़ा हो गया। यह कहा गया कि कोरोना की वजह से तमाम तैयारियों के बावजूद पिछले दो सालों में जिन युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका नहीं मिल पाया, उनके साथ उम्र के इस बंधन की वजह से नाइंसाफी हुई है। 

देश भर से उठ रही मांग के मद्देनजर, सरकार ने यह फैसला किया कि 2022 के लिए प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया में अधिकतम उम्र की सीमा में एकमुश्त छूट दी जाएगी। इस फैसले के तहत सरकार ने घोषणा कर दी है कि 'अग्निवीरों' की भर्ती की आयु सीमा को इस वर्ष 21 से बढ़ाकर 23 साल कर दिया गया है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Agneepath Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD