Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी

 

अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रस्ताव लाएगी पंजाब विधानसभा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Punjab, Chief Minister, Agneepath Scheme, Agnipath Scheme, Agneepath Recruitement Scheme, Agnipath Recruitement Scheme, Punjab Assembly
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jun 2022

Last updated on: Jun 28, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को विधानसभा को सूचित किया कि राज्य जल्द ही रक्षा भर्ती के संबंध में केंद्र की अग्निपथ योजना का विरोध करने के लिए सदन में एक प्रस्ताव लाएगा।साथ ही, उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के नए गाने एसवाईएल पर यूट्यूब पर प्रतिबंध की निंदा करने को लेकर भी एक प्रस्ताव लाया जाएगा। 

शून्यकाल के दौरान विपक्ष के नेता और कांग्रेस सदस्य प्रताप सिंह बाजवा द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "अग्निपथ एनडीए सरकार का एक सनकी और तर्कहीन कदम है जो भारतीय सेना के मूल ताने-बाने को नष्ट कर देगा।

"हालांकि, भाजपा सदस्य अश्विनी शर्मा ने इस कदम का विरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए राजग सरकार का एक और अता* र्*क कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को छोड़कर किसी ने भी नोटबंदी, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और कठोर कृषि कानूनों जैसी योजनाओं की खूबियों को कभी नहीं समझा। 

उन्होंने कहा, "अग्निपथ ऐसे निराधार कदमों का जोड़ है, जिसे कोई नहीं समझ पा रहा है।"मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण और अविश्वसनीय है कि कोई व्यक्ति 17 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद भारतीय सेना में शामिल होगा और केवल चार वर्ष के बाद 21 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विडंबना यह है कि जो व्यक्ति अपनी युवावस्था में देश की सेवा करेगा, उसे इसके लिए कोई पेंशन या अन्य लाभ नहीं मिलेगा। मान ने कहा कि यह देश के उन युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है जो अपनी शारीरिक क्षमता के आधार पर सशस्त्र बलों में शामिल होकर अपनी मातृभूमि की सेवा करना चाहते हैं, चाहे वह कड़ाके की ठंड हो या गर्म तापमान। 

उन्होंने कहा कि अग्निपथ देश की दयनीय स्थिति को दर्शाता है, क्योंकि केंद्र में सत्तासीन पार्टी बिना सोचे समझे फैसले ले रही है। कांग्रेस नेता बाजवा ने कहा कि पंजाब के 20 फीसदी युवाओं को पहले रक्षा बलों ने भर्ती किया था, फिर इसे जनसंख्या आधारित बनाया गया और फिर 7.8 फीसदी भर्ती राज्य से की जा रही थी। 

उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के साथ यह घटकर 2.3 प्रतिशत हो जाएगी। बाजवा ने कहा, "हमें इसका विरोध करने के लिए एक संयुक्त प्रस्ताव लाना चाहिए।"इस मुद्दे पर नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। भाजपा नेता अश्विनी शर्मा ने मांग का विरोध किया। 

उन्होंने कहा कि जब एक 17 वर्षीय युवा की भर्ती की जाएगी, तो उसे एक शैक्षिक योग्यता और कौशल विकास प्रशिक्षण मिलेगा। कांग्रेस सदस्य सुखपाल खैरा ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की शिकायत पर सिद्धू मूसेवाला के नवीनतम गीत एसवाईएल के यूट्यूब से प्रतिबंध लगाने पर निंदा की मांग की और अग्निपथ योजना के खिलाफ इसे भी प्रस्ताव का हिस्सा बनाए जाने की अपील की। 

मान ने इसका समर्थन किया और कहा कि मूसेवाला के नए गाने पर प्रतिबंध की निंदा करने वाला एक और प्रस्ताव भी सदन में लाया जाएगा। मान ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय के केंद्रीकरण की निंदा करने वाला एक प्रस्ताव भी सदन में लाया जाएगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Punjab , Chief Minister , Agneepath Scheme , Agnipath Scheme , Agneepath Recruitement Scheme , Agnipath Recruitement Scheme , Punjab Assembly

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD