जुमे की नमाज के बाद हाजी मोहम्मद ने की अपील- मुस्लिम नौजवान भी बनें अग्निवीर,अनुशासन सीख जाएंगे

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जुमे की नमाज के बाद हाजी मोहम्मद ने की अपील- मुस्लिम नौजवान भी बनें अग्निवीर,अनुशासन सीख जाएंगे

Agneepath Scheme , Agnipath Scheme , Agneepath Recruitement Scheme , Agnipath Recruitement Scheme , Gurugram , Army Aspirants
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

24 Jun 2022

Last updated on: Jun 24, 2022, 00:00 IST

Agnipath Scheme: कानपूर की कई मस्जिदों में आज जुमे के दिन अग्निपथ स्कीम (Agnipath Scheme) की नई पहल हुई शुरू।  इसके लिए शहर की कई मस्जिदों में युवाओ से अपील की जायेगी कि वे अग्निपथ योजना में बढ़चढ़कर हिस्सा लें। आल इंडिया सुन्नी उलेमा काउन्सिल की तरफ से शुरू की जा रही इस पहल का हिस्सा शहर के आधा दर्जन मस्जिद बनेंगे।

आल इंडिया सुन्नी उलेमा काउन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद सलीस (Haji Muhammad Salis) ने मीडिया को बताया कि,  'हम अपने मुस्लिम नौजवानों से अपील कर रहे हैं, की वे अग्निपथ स्कीम में शामिल हो जाएं ताकि उनमें अनुशासन आएगा और उन्हें रोजगार भी मिलेगा। साथ ही देशसेवा में उनकी भागेदारी बढ़ेगी, हमारी बात कई मस्जिदों से हो गई हैं, जहां से आज अपील की जाएगी।' 

हाजी मोहम्मद सलीस ने कहा, 'अभी हमने नानपारा मस्जिद. जाजमऊ मस्जिद, कल्याणपुर मस्जिद समेत आधा दर्जन मस्जिदों के इमाम से बात कर ली, आज वो अपील करेंगे, इसके बाद शहर की चार सौ मस्जिदों को हम लेटर लिखकर इस योजना के प्रचार-प्रसार की अपील करने को कहेंगे, हम चाहते हैं कि अग्निपथ योजना में मुस्लिम भी शामिल हों।'also read 'अग्निपथ योजना' में भर्ती की आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 साल करने से युवाओं को होगा फायदा  

यही नहीं  मोहम्मद सलीस ने आगे कहा 'आल इंडिया सुन्नी काउन्सिल के देश भर में लाखों सदस्य है, काउन्सिल से बड़ी संख्या में मौलाना जुड़े हैं, ऐसे में ये अपील निश्चित रूप से अग्निपथ को लेकर बड़ा प्रयास साबित होगी।' हाजी सलीस मुस्लिम समाज के कई मुद्दों को उठाते रहे हैं इनकी बेटी मरियम नवाज देश की पहली सुन्नी महिला शहरकाजी है। 

क्या है अग्निपथ स्कीम

केंद्र सरकार की योजना के तहत इस साल करीब 46 हजार युवाओं को सहस्त्र बलों में शामिल करवाना है, जिनकी उम्र 17 से 21 साल तक कि होगी।  योजना के मुताबिक इसमें युवाओं को केवल चार साल सेना में भर्ती होकर देने पड़ेंगे और इसमें शामिल होने वाले नौजवानों को  ‘अग्निवीर’ कहा जाएगा। 

इन्हें महीने में 30,000 से 40,000 तक का वेतन भी दिया जाएगा। जो हर साल बढ़ेगी और चौथे साल में 40 हज़ार तक पहुँच जाएगी। इसके अलावा अग्निवीरों को 48 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। सेवा के दौरान शहीद होने या दिव्यांग होने पर 44 लाख रुपये तक का मुआवजा मिलेगा।  also read अग्निपथ भर्ती योजना: अब 4 साल की नौकरी, 30000 सैलरी, 44 लाख का बीमा और अंत में मिलेंगे 12 लाख

चार साल बाद भर्ती हुए युवाओं में से 25% युवाओं को आगे इस सेना में बढ़ाया जाएगा जिन्हें 15 साल तक देश की सेवा करने का मौका मिलेगा। इस दौरान इन युवाओं पर सेनाओं के कानून और शर्तें भी लागू होंगी। सेना के अफसरों की माने तो अब सीधी भर्ती न होकर अग्निपथ योजना के जरिए ही सेना में भर्ती की जाएगी।

 

Tags: Agneepath Scheme , Agnipath Scheme , Agneepath Recruitement Scheme , Agnipath Recruitement Scheme , Gurugram , Army Aspirants

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD