Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

‘अग्निपथ’ योजना का विरोध करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाएंगे : भगवंत मान

एन.डी.ए. सरकार का तर्कहीन और अनुचित कदम भारतीय सेना के बुनियादी ताने-बाने को नष्ट कर देगा : भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Agnipath Scheme, Indian Army
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Jun 2022

Last updated on: Jun 28, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा की केंद्र की एन.डी.ए. सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘अग्निपथ’ योजना का विरोध करने के लिए राज्य सरकार जल्द ही विधानसभा में प्रस्ताव लेकर आएगी। शून्य काल के दौरान विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अग्निपथ योजना एन.डी.ए सरकार का एक तर्कहीन और अनुचित कदम है जो भारतीय सेना के बुनियादी स्वरूप को नष्ट कर देगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा   एन.डी.ए. सरकार द्वारा देश के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का यह एक और निराधार कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को छोड़कर अन्य कोई भी नोटबन्दी, जी.एस.टी., कठोर कृषि कानूनों आदि जैसी योजनाओं की खुबियों को समझ नहीं पाया। उन्होंने कहा कि ‘अग्निपथ’ भी एक ऐसा ही निराधार कदम है, जिसको कोई भी समझ नहीं सकता। भगवंत मान ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और अविश्वसनीय है कि एक नौजवान 17 साल की उम्र के बाद सेना में भर्ती हो जायेगा और 21 साल की उम्र में सिर्फ चार साल के बाद ही सेवामुक्त हो जायेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुख की बात है कि जो नौजवान भरी जवानी में देश की सेवा करेगा, उसे इस सेवा के बदले कोई पैंशन या अन्य कोई और लाभ नहीं मिलेगा। भगवंत मान ने कहा की यह देश के उन नौजवानों के लिए बहुत बड़ी क्षति है जो अपनी शारीरिक योग्यता के आधार पर सशस्त्र बलों में भर्ती होकर अपनी मातृभूमि की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा की ‘अग्निपथ’ योजना देश की दयनीय स्थिति को दर्शाती है क्योंकि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बिना सोचे समझे अपना काम कर रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के नौजवानों के साथ घोर अन्याय है जो किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। भगवंत मान ने कहा की राज्य सरकार केंद्र सरकार के इस मूर्खतापूर्ण कदम का डटकर विरोध करती है और इसके विरोध करने का प्रस्ताव बहुत जल्द लाया जायेगा। उन्होंने नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इस कदम का पूरी ताकत के साथ विरोध करने के लिए सभी पार्टियों के सहयोग की मांग की। 

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Agnipath Scheme , Indian Army

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD