Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पास करके भारत सरकार को ‘अग्निपथ स्कीम’ तुरंत वापस लेने की अपील

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा नेताओं को स्कीम की वकालत करने से पहले अपने पुत्रों को अग्निवीर के तौर पर भर्ती करने की चुनौती

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Punjab Vidhan Sabha, Agnipath Scheme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jun 2022

Last updated on: Jun 30, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब विधान सभा ने आज प्रस्ताव पास करके भारत सरकार को देश के बड़े हित में ‘अग्निपथ स्कीम’ तुरंत वापिस लेने की अपील की है। यह ऐतिहासिक पहल करने वाला पंजाब पहला राज्य है। इस संबंधी आज सदन में प्रस्ताव पेश करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि हथियारबंद फौजों में ‘अग्निपथ स्कीम’ शुरू करने के भारत सरकार के एकतरफ़ा ऐलान से पंजाब समेत देश भर में बड़े स्तर पर रोष पैदा हुआ।

मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव में कहा, ‘‘पंजाब विधान सभा शिद्दत से यह महसूस करती है कि सिर्फ़ चार सालों के लिए नौजवानों को नौकरियाँ देने और इनमें से भी सिर्फ़ 25 प्रतिशत की नौकरी ही बरकरार रहने वाली यह स्कीम न तो देश की जवानी और न ही राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में है। इस नीति से जीवन भर देश की हथियारबंद सेना में सेवा करने के इच्छुक नौजवानों में बेचैनी पैदा होने की संभावना है।‘‘

मुख्यमंत्री ने सदन को यह याद करवाते हुए कहा कि देश की हथियारबंद फौजों में पंजाब के लगभग एक लाख से अधिक सैनिक सेवा कर रहे हैं और इनमें से कई हर साल देश की सरहदों की सुरक्षा के लिए बलिदान देते हैं। अपने साहस और बहादुरी के लिए दुनिया भर में जाने जाते पंजाब के नौजवानों के लिए भारतीय हथियारबंद फौजों में सेवा करना गर्व और सम्मान का प्रतीक है। इस स्कीम ने पंजाब के उन नौजवानों के सपनों को तहस-नहस कर दिया है, जो रेगुलर फौजियों के तौर पर हथियारबंद दस्तों में शामिल होना चाहते थे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस स्कीम ने हथियारबंद दस्तों की रिवायत रही वफ़ादारी और मान- सम्मान की भावना को भी कमज़ोर किया है। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव में कहा, ‘‘इन हालतों के मद्देनज़र पंजाब विधान सभा केंद्र सरकार को ‘अग्निपथ स्कीम’ तुरंत वापिस लेने की पुरज़ोर अपील करती है।“बहस में हिस्सा लेते हुए इस कदम के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली एन. डी. ए. सरकार पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं को नौजवान विरोधी इस फ़ैसले का समर्थन करने से पहले अपने पुत्रों को अग्निवीर भर्ती करने की चुनौती दी। 

उन्होंने कहा कि जो लोग इसकी वकालत कर रहे हैं, सबसे पहले उनको अपने पुत्र इस स्कीम अधीन फ़ौज में भर्ती करवा के मिसाल कायम करनी चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि इस तरह करने से इन लोगों को अग्निवीरों वाले नौजवान मिल जाएंगे जो चार सालों की नौकरी के बाद उनके दफ़्तरों में अपने नेताओं को सलूट मारा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तर्कहीन कदम से राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ने के साथ-साथ भारतीय फ़ौज की मूल भावना को भी चोट पहुंचेगी। भगवंत मान ने भाजपा नेताओं को सलाह दी कि इस अनुचित कदम का समर्थन करने के लिए हवाई किले बनाने बंद करें क्योंकि यह कदम देश के हित के लिए नुकसानदेय है। उन्होंने कहा कि यह स्कीम अपने देश और फ़ौज के साथ जुनून और प्यार करने वाले नौजवानों के खि़लाफ़ है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं को यह बताने के लिए कहा कि ‘किराये पर फ़ौज’ भर्ती करने वाला देश घुसपैठियों और दुश्मनों का मुकाबला किस तरह करेगा। उन्होंने सचेत किया कि यह कदम आने वाले समय में देश की एकता और अखंडता के लिए घातक सिद्ध होगा। भारतीय फ़ौज की तरफ से शहीद सैनिकों के परिवारों की देखभाल करने की शानदार रिवायत की मिसाल देते हुए भगवंत मान ने कहा कि भाजपा नेताओं को यह बताना चाहिए कि यदि इस स्कीम अधीन भर्ती हुआ कोई भी सैनिक ड्यूटी निभाते हुए शहादत हासिल कर जाता है तो उनके परिवारों की देखभाल कौन करेगा क्योंकि स्कीम में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को मिलकर इस स्कीम को वापस लेने या इसकी समीक्षा करने के लिए रक्षा समिति को सौंप देने पर ज़ोर डालेंगे। उन्होंने कहा कि इस ख़तरनाक कदम पर आगे बढ़ने से पहले सभी भाईवालों के साथ सहमति बनानी चाहिए थी। भगवंत मान ने कहा, ‘‘मैं उनको मिल कर बताऊँगा कि वह इस स्कीम को वापस ले लें नहीं तो घातक कृषि कानूनों की तरह लोग ऐसा करने के लिए उनको मजबूर कर देंगे।’’

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Punjab Vidhan Sabha , Agnipath Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD