Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सेवा केंद्रों में सुचारु ढंग से मुहैया करवाई जाएंगी अलग-अलग सेवाएं : डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस

मासिक बैठक में अलग-अलग स्कीमों का लिया जायजा, कहा, जल्द मुकम्मल किए जाएं शुरु किए अलग-अलग विकास कार्य

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग विभागों के प्रमुखों के साथ मासिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सेवा केंद्रों में दी जा रही अलग-अलग सेवाओं का जायजा लेते हुए कहा कि जिला वासियों को यह सेवाएं सुचारु ढंग से मुहैया करवाई जाएं। 

उन्होंने कहा कि सेवा केंद्रों में किसी भी व्यक्ति को सेवाएं लेने के दौरान मुश्किल नहीं आनी चाहिए, इस लिए इस संबंध में सेवा केंद्र में काम करता सारा स्टाफ पूरी गंभीरता दिखाए। जिले में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने हिदायत की कि शुरु किए विकास कार्य निश्चित समय के दौरान मुकम्मल किए जाएं। 

इसके अलावा विकास कार्य मुकम्मल होने पर उपयोगिता सर्टिफिकेट भी मुहैया करवाए जाएं। उन्होंने कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वातावरण की संभाल के लिए घरों के गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र करना यकीनी बनाया जाए। इसके अलावा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत गीले व सूखे कूड़े के प्रबंधन के लिए गंभीरता दिखाई जाए। 

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की रोकथाम के लिए विशेष कदम उठाए जाएं व सख्त कार्रवाई करते हुए चालान भी काटे जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 1 जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी पाबंदी लगा दी गई  है। श्री संदीप हंस ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिला वासियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सुचारु ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। 

इसके अलावा डेंगू की रोकथाम के लिए एक अभियान के तौर पर गतिविधियां शुरु की जाएं। उन्होंने कहा कि डेंगू का लारवा चैक करना यकीनी बनाया जाए, ताकि डेंगू के मच्छर को पैदा होने से पहले ही रोका जा सके। उन्होंने जहां कोविड वैक्सीनेशन का जायजा लिया वहीं स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग योजनाओं का रिव्यू भी किया।

डिप्टी कमिश्नर ने यू.आई.डी(दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विलक्षण पहचान कार्ड) कार्डों का जायजा  लेते हुए कहा कि नियमों के मुताबिक अधिक से अधिक कार्ड बनाए जाए, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि अब तक जिले में 17,253 कार्ड बन चुके हैं।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री संदीप कुमार, श्री अजय कुमार अतिरिक्त  चार्ज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास), एस.डी.एम. होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल, कार्यकारी सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश गौतम, बी.डी.पी.ओज, कार्यकारी अधिकारी, अलग-अलग विभागों के एक्सीयन व जिला अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD