Punjabi Film Television: Kulwinder Billa और Mandy Takhar का हास्य,ड्रामा और रोमांस भरा ट्रेलर हुआ रिलीज़

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

Punjabi Film Television: Kulwinder Billa और Mandy Takhar का हास्य,ड्रामा और रोमांस भरा ट्रेलर हुआ रिलीज़

Television , Television Trailer , Television Release Date , Television Movie , Television Punjabi Movie , Kulwinder Billa , Mandy Takhar , Gurpreet Ghuggi , Sumeet Singh , Pushpinder Kaur , Saga Studios
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

14 Jun 2022

Last updated on: Jun 14, 2022, 00:00 IST

Punjabi Film Television: पंजाबी सिनेमा को पसंद करने वाले सभी दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है जी हाँ आपको बता दें की अपकमिंग पंजाबी फ़िल्म टेलीविज़न (upcoming punjabi film Television) ने दर्शकों को लंबा इंतजार करवाया है लेकिन अब ये फ़िल्म जल्द ही रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है,फ़िलहाल तो फ़िल्म मेकर्स ने आज इस बहुप्रत्यक्षित फ़िल्म का हास्य,ड्रामा और रोमांस भरा ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में कुलविंदर बिल्ला (Kulwinder Billa) और मैंडी तखर (Mandy Takhar) नज़र आने वाले है। 

ट्रेलर की बात करे तो जैसा की नाम से ही आप अनुमान लगा रहें होंगे की हैं की फ़िल्म टेलीविज़न पर ही आधारित होगी। तो बिलकुल ऐसा ही है टेलीविजन की कहानी सभी पीढ़ियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को पुरानी पीढ़ी से जोड़ेगी। ट्रेलर से पता चला है कि फिल्म कोई साधारण स्क्रिप्ट नहीं है। इसमें विभिन्न फैक्ट हैं, और कहानी के उतार-चढ़ाव हैं। यह फिल्म उस पुराने ज़माने पर आधारितहै जब गांव में केवल एक ही टेलीविजन हुआ करता था। और जिसके पास उस समय टेलीविजन होता था उसे 'राजा' माना जाता है।

फ़िल्म के ट्रेलर में सिर्फ दो परिवारों में से केवल एक के पास टेलीविजन है दिखाया गया है वहीं दूसरे परिवार को उम्मीद है कि उनकी बहू (मैंडी) टेलीविजन को दहेज में अपने साथ ले जाएगी। लेकिन यह संभव नहीं है और मैंडी तखर से शादी करने वाले कुलविंदर बिल्ला गुरप्रीत घुग्गी से इस समस्या से निकले का आइडिया लेते हैं। मजेदार चीजें तब आती हैं जब दोनों परिवार चाहते हैं कि सब एक ही समय पर टीवी देखें।

ये भी पढ़ें- जानिए जून 2022 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली नई पंजाबी फिल्मों के बारे में

इस बात में कोई शक नहीं है कि, फिल्म के प्रत्येक एक्टर ने अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिका निभाई है, और हम निश्चित रूप से उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म दर्शकों और आलोचकों द्वारा खूब पसंद की जाएगी। फिल्म को सागा स्टूडियोज के बैनर तले पेश किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन इंडस्ट्री के एक प्रतिष्ठित निर्देशक ताज ने किया है। इसके अलावा इस फिल्म को बनाने के लिए, सुमीत सिंह और पुष्पिंदर कौर ने भी सहयोग दिया है।

आगामी फिल्म टेलीविजन (Punjabi Film Television) का ट्रेलर मजेदार डायलॉग्स और सिचुएशनल कॉमेडी से भरपूर है। साथ ही, फिल्म की प्लेलिस्ट और बैकग्राउंड स्कोर की छोटी सी झलक भी वास्तव में आकर्षक थी। मैंडी तखर और कुलविंदर बिल्ला को गुरप्रीत घुग्गी (Gurpreet Ghuggi), हार्बी संघा (Harby Sangha), बीएन शर्मा (BN Sharma), प्रिंस कंवलजीत सिंह (Prince Kanwaljit Singh), बनिंदरजीत सिंह (Baninderjit Singh) और पंजाबी इंडस्ट्री के कई अन्य प्रतिष्ठित अभिनेताओं द्वारा समर्थित किया जाएगा। इस बीच, मणि मनजिंदर सिंह (Mani Manjinder Singh) के साथ, टाटा बेनीपाल (Tata Benipal) और अमन सिद्धू (Aman Sidhu)ने फिल्म के डायलॉग्स लिखे हैं।

यह फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है और फैंस पहले से ही तारीख का इंतजार कर रहे हैं। अगर आपने अभी तक इसका ट्रेलर नहीं देखा है, तो इसे यहां देखें,

English : Television: Trailer Of Kulwinder Billa & Mandy Takhar Is Packed With Lots Of Humour & Drama

 

Tags: Television , Television Trailer , Television Release Date , Television Movie , Television Punjabi Movie , Kulwinder Billa , Mandy Takhar , Gurpreet Ghuggi , Sumeet Singh , Pushpinder Kaur , Saga Studios

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD