Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपीएसडीएमए भवन का किया लोकार्पण मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 9 बड़े विधेयकों को दी मंजूरी पुंछ-राजौरी में बाढ़ का कहर, 10 की मौत एससीओ संस्कृति मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए गजेंद्र सिंह शेखावत मध्य प्रदेश कैबिनेट ने यूसीसी विधेयक को दी मंजूरी सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने डॉ. हुसैन अली म्विनी से की मुलाकात मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे, शेयर कीं खास तस्वीरें विशाखापत्तनम के पास ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत 'झनक झनक पायल बाजे' से दुनिया में गूंजा पं. समता प्रसाद के तबले का जादू 20 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा करना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त हंगामा करने से राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, संसद सुचारू चलाने में करें सहयोग : किरेन रिजिजू पीवी सिंधु ने ऐतिहासिक जापान ओपन सुपर 750 खिताब जीता गंगा आरती में भावविभोर हुईं रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर किया पूजन भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यहां की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना होगा : सीएम योगी आदित्यनाथ सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करने को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन को अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी बिहार में हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा शुरू सरकार अब उद्यमों को नियंत्रित नहीं, बल्कि बढ़ावा देने वाली बन गई है : निर्मला सीतारमण डॉ. मनसुख मांडविया और हिमंता बिस्वा सरमा ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैस्कॉट पीको और एंथम लॉन्च किया अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी की समीक्षा की

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपीएसडीएमए भवन का किया लोकार्पण

बोले- अर्ली वार्निंग सिस्टम मजबूत होगा तो बचेंगी जानें

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लखनऊ , 19 Jul 2026

Last updated on: Jul 19, 2026, 15:56 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि आपदा प्रबंधन केवल सरकारी व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि जन-जागरूकता और समय रहते की गई तैयारी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रभावी अर्ली वार्निंग सिस्टम, बेहतर समन्वय और लोगों में जागरूकता के जरिए जन-धन की हानि को काफी हद तक रोका जा सकता है।

सीएम योगी ने लखनऊ में 200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बने उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूपीएसडीएमए) के नए मुख्यालय भवन का लोकार्पण करते हुए यह बात कही। लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित डायल-112 मुख्यालय के सामने शहीद पथ पर निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूपीएसडीएमए) के नवीन मुख्यालय भवन के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपदा के प्रति पहले से सतर्कता, तैयारी और जागरूकता ही जन-धन की हानि को न्यूनतम स्तर तक ला सकती है।

इसे प्रत्येक नागरिक के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले परिवारों और स्कूलों में बच्चों को आग लगने, भूकंप आने या अन्य आपदाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी जाती थी। ऐसी जागरूकता से लोग घबराने के बजाय सही निर्णय लेते हैं और नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

उन्होंने हाल ही में प्रदेश में खराब मौसम के दौरान हुई जनहानि का उल्लेख करते हुए कहा कि एक ही दिन में फतेहपुर, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर और अंबेडकर नगर समेत कई जिलों में 111 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के बाद उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुलाकर उन्होंने स्पष्ट कहा था कि इन मौतों को रोका जा सकता था, यदि अर्ली वार्निंग सिस्टम और स्थानीय स्तर पर समन्वय अधिक प्रभावी होता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद राज्य सरकार ने अर्ली वार्निंग सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए त्वरित कदम उठाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं में जनहानि को कम किया जा सके। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने मानव-वन्यजीव संघर्ष को भी आपदा की श्रेणी में शामिल करते हुए प्रभावित लोगों को राहत और सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

यह राज्य सरकार की व्यापक और संवेदनशील आपदा प्रबंधन नीति का हिस्सा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यूपीएसडीएमए का नया मुख्यालय प्रदेश में आपदा प्रबंधन की क्षमता को और मजबूत करेगा तथा किसी भी प्राकृतिक या मानवीय आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश किसी भी आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम स्तर तक सीमित करने के लिए पहले से अधिक सक्षम और तैयार है।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD