Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें नशा तस्करी के आरोपी के साथ विधायक अनमोल गगन मान की तस्वीरें गंभीर सवाल खड़े करती हैं : विनीत जोशी आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत : नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर', आखिर क्या थी वो डील? अस्वीकृति से सम्मान तक : मूर्तिकार-चित्रकार देवी प्रसाद राय चौधरी की अनकही कहानी सम्राट चौधरी ने प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास में तेजी लाने का दिया निर्देश दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर : पीयूष गोयल भारत इनोवेट्स का मंच भारत की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज : नरेंद्र मोदी जब शूटिंग देखने पहुंचीं सुरैया को निर्देशक ने देखते ही दे दिया रोल, इस तरह शुरू हुआ सुपरस्टार बनने का सफर निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता के साथ समय से पूरे हो काम : योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले ध्रुपद धमार की परंपरा खत्म हो चुकी... जब जिया फरीदुद्दीन डागर ने जताई थी चिंता कहीं आप भी तो नहीं लेते खाली पेट चाय की चुस्की? इस छोटे उपाय से मिलेगी पेट की समस्या से राहत कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है : अर्जुन राम मेघवाल योगाभ्यास के लाभ बढ़ाने के लिए प्रार्थना जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया सही तरीका एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा उलटफेर, एकतरफा मुकाबले में तुर्की को 2-0 से हराया सीएम मोहन यादव ने एमएसएमई, स्टार्टअप के लाभार्थियों के लिए सिंगल-क्लिक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ 15 जून 2026 का पंचांग : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय यमुना सफाई अभियान में शामिल हुए मंत्री प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा, कहा- यमुना को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में किया गया श्रृंगार, भस्म आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

 

एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म

Surbhi Jyoti, TV, Television, Sumit Suri, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 15:33 IST

टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी शादी के करीब डेढ़ साल बाद माता-पिता बन गए हैं। अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को खुद सुरभि ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े कलाकारों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।

सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में पिंक कलर का गुलाब नजर आ रहा है। साथ ही लिखा है- 'बेटी हुई है', इसके साथ ही तारीख लिखी गई 13 जून, 2026। कैप्शन में सुरभि और सुमित ने लिखा, ''हमारी बेटी आ गई है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया है।'' इस पोस्ट पर बधाइयों का सिलसिला जारी है।

हजारों फैंस ने सुरभि और सुमित को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बधाइंयां दीं। लोगों ने मां और बेटी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की और परिवार को ढेर सारी खुशियों की शुभकामनाएं भेजीं। टीवी अभिनेत्री आशका गोराडिया ने पोस्ट पर अपनी खुशी जाहिर की और लिखा, "बधाई हो"। वहीं अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने भी उत्साह के साथ दोनों को शुभकामनाएं दीं और लिखा, "वाह, बधाई हो।"

शालीन मल्होत्रा ने लिखा, 'भगवान आपको आशीर्वाद दें।' फैंस ने कई रेड हार्ट वाले इमोजी भी बनाए। सुरभि ज्योति और सुमित सूरी की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात म्यूजिक वीडियो 'हांजी- द मैरिज मंत्रा' के सेट पर हुई थी, जिसमें वे दूल्हा-दुल्हन बने थे। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

पर्दे पर दिखने वाली उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री जल्द ही असल जिंदगी में भी नजर आने लगी। हालांकि दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखा, लेकिन मई 2024 में सुरभि ने सोशल मीडिया पर सुमित के साथ एक तस्वीर साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। 27 अक्टूबर 2024 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में दोनों ने सात फेरे लिए और अब दोनों ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया है।

 

Tags: Surbhi Jyoti , TV , Television , Sumit Suri , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD