Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपीएसडीएमए भवन का किया लोकार्पण मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 9 बड़े विधेयकों को दी मंजूरी पुंछ-राजौरी में बाढ़ का कहर, 10 की मौत एससीओ संस्कृति मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए गजेंद्र सिंह शेखावत मध्य प्रदेश कैबिनेट ने यूसीसी विधेयक को दी मंजूरी सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने डॉ. हुसैन अली म्विनी से की मुलाकात मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे, शेयर कीं खास तस्वीरें विशाखापत्तनम के पास ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत 'झनक झनक पायल बाजे' से दुनिया में गूंजा पं. समता प्रसाद के तबले का जादू 20 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा करना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त हंगामा करने से राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, संसद सुचारू चलाने में करें सहयोग : किरेन रिजिजू पीवी सिंधु ने ऐतिहासिक जापान ओपन सुपर 750 खिताब जीता गंगा आरती में भावविभोर हुईं रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर किया पूजन भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यहां की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना होगा : सीएम योगी आदित्यनाथ सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करने को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन को अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी बिहार में हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा शुरू सरकार अब उद्यमों को नियंत्रित नहीं, बल्कि बढ़ावा देने वाली बन गई है : निर्मला सीतारमण डॉ. मनसुख मांडविया और हिमंता बिस्वा सरमा ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैस्कॉट पीको और एंथम लॉन्च किया अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी की समीक्षा की

 

गंगा आरती में भावविभोर हुईं रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर किया पूजन

Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, Varanasi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाराणसी , 18 Jul 2026

Last updated on: Jul 19, 2026, 14:33 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दौरान विश्वविख्यात दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती में सपरिवार शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। मां गंगा की आरती के दौरान मुख्यमंत्री पूरी तरह श्रद्धा और भक्ति में डूबी नजर आईं। उन्होंने मां गंगा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया, दीप प्रज्ज्वलित किया और आरती के दौरान कई बार हाथ उठाकर 'हर-हर गंगे' और मां गंगा की जय के उद्घोष के साथ अपनी आस्था प्रकट की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट के लिए रवाना हुईं। गंगा की लहरों के बीच नौकायन करते हुए उन्होंने काशी के घाटों की स्वच्छता, सुंदरता और भव्यता को करीब से देखा। यात्रा के दौरान वह घाटों के इतिहास, पौराणिक परंपरा और धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी लेने में विशेष रुचि दिखाती रहीं। काशी की सांस्कृतिक विरासत और घाटों के संरक्षण को देखकर उन्होंने प्रसन्नता भी व्यक्त की।

दशाश्वमेध घाट पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सपरिवार मां गंगा का पूजन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने पूरी तन्मयता और श्रद्धा के साथ विश्वविख्यात गंगा आरती का अवलोकन किया। आरती सम्पन्न होने के बाद गंगा सेवा निधि की ओर से सुशांत मिश्रा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया।

गंगा आरती के उपरांत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गंगा में नौका विहार का आनंद लिया।  इस दौरान उनके साथ आयुष जायसवाल, नम्रता चौरसिया, आयुषी श्रीमाली, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर और पूजा पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने भी इस आध्यात्मिक पल का साक्षी बनकर उनका अभिवादन किया।

 

Tags: Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , Varanasi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD