Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपीएसडीएमए भवन का किया लोकार्पण मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 9 बड़े विधेयकों को दी मंजूरी पुंछ-राजौरी में बाढ़ का कहर, 10 की मौत एससीओ संस्कृति मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए गजेंद्र सिंह शेखावत मध्य प्रदेश कैबिनेट ने यूसीसी विधेयक को दी मंजूरी सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने डॉ. हुसैन अली म्विनी से की मुलाकात मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे, शेयर कीं खास तस्वीरें विशाखापत्तनम के पास ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत 'झनक झनक पायल बाजे' से दुनिया में गूंजा पं. समता प्रसाद के तबले का जादू 20 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा करना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त हंगामा करने से राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, संसद सुचारू चलाने में करें सहयोग : किरेन रिजिजू पीवी सिंधु ने ऐतिहासिक जापान ओपन सुपर 750 खिताब जीता गंगा आरती में भावविभोर हुईं रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर किया पूजन भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यहां की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना होगा : सीएम योगी आदित्यनाथ सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करने को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन को अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी बिहार में हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा शुरू सरकार अब उद्यमों को नियंत्रित नहीं, बल्कि बढ़ावा देने वाली बन गई है : निर्मला सीतारमण डॉ. मनसुख मांडविया और हिमंता बिस्वा सरमा ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैस्कॉट पीको और एंथम लॉन्च किया अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी की समीक्षा की

 

एससीओ संस्कृति मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए गजेंद्र सिंह शेखावत

Gajendra Singh Shekhawat, BJP, Bharatiya Janata Party, Kyrgyzstan
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

किर्गिस्तान , 19 Jul 2026

Last updated on: Jul 19, 2026, 15:44 IST

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को किर्गिस्तान के चोलपोन-अता में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) संस्कृति मंत्रियों की 23वीं बैठक में शामिल हुए। पहले दिन, बैठक में सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने और साझा विरासत के संरक्षण पर चर्चा की जा रही है। शनिवार को बिश्केक हवाई अड्डे पर किर्गिस्तान के सांस्कृतिक एवं भौतिक विरासत विभाग के प्रमुख चिनारबेक झोलदोशेव और किर्गिस्तान में भारत के राजदूत बीरेंद्र सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का गर्मजोशी से स्वागत किया।

किर्गिस्तान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के 18 से 20 जुलाई तक चोलपोन-अता में आयोजित एससीओ सदस्य देशों की बैठक में शामिल होने की जानकारी दी थी। वर्तमान में किर्गिस्तान वर्ष 2025-26 के लिए एससीओ की अध्यक्षता कर रहा है। किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव ने अपनी अध्यक्षता का विषय "एससीओ के 25 वर्ष: सतत शांति, विकास और समृद्धि की ओर साथ मिलकर" निर्धारित किया है।

इससे पहले अप्रैल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिश्केक में आयोजित एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठकमें भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सदस्य देशों से सामूहिक और बिना किसी समझौते वाले दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया था। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा था कि "ऑपरेशन सिंदूर" ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आतंकवाद के केंद्र अब दंड से नहीं बच सकते।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के खतरे को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि यह देशों की संप्रभुता को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरा मापदंड या चयनात्मक रवैया अपनाने की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने एससीओ से उन देशों और संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने की अपील की जो आतंकवादियों को समर्थन, शरण या किसी भी प्रकार की सहायता प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के खिलाफ बिना किसी अपवाद के कार्रवाई ही क्षेत्रीय सुरक्षा, शांति और समृद्धि की आधारशिला बन सकती है। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष एससीओ के मूल सिद्धांतों में शामिल है और संगठन लगातार इस खतरे की निंदा करता रहा है।

उन्होंने पिछले वर्ष जारी तियानजिन घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ भारत तथा सदस्य देशों की साझा और स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना 15 जून 2001 को हुई थी। इसके संस्थापक सदस्य चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान थे।

वर्ष 2017 में भारत और पाकिस्तान संगठन में शामिल हुए, जबकि 2023 में ईरान और 2024 में बेलारूस इसके सदस्य बने। वर्तमान में एससीओ के 10 सदस्य देश हैं। संगठन के दो पर्यवेक्षक देश अफगानिस्तान और मंगोलिया हैं, जबकि 14 संवाद साझेदार (डायलॉग पार्टनर्स) हैं। इनमें अजरबैजान, आर्मेनिया, कंबोडिया, नेपाल, तुर्की, श्रीलंका, सऊदी अरब, मिस्र, कतर, बहरीन, मालदीव, म्यांमार, संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत शामिल हैं।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Kyrgyzstan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD