Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपीएसडीएमए भवन का किया लोकार्पण मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 9 बड़े विधेयकों को दी मंजूरी पुंछ-राजौरी में बाढ़ का कहर, 10 की मौत एससीओ संस्कृति मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए गजेंद्र सिंह शेखावत मध्य प्रदेश कैबिनेट ने यूसीसी विधेयक को दी मंजूरी सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने डॉ. हुसैन अली म्विनी से की मुलाकात मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे, शेयर कीं खास तस्वीरें विशाखापत्तनम के पास ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत 'झनक झनक पायल बाजे' से दुनिया में गूंजा पं. समता प्रसाद के तबले का जादू 20 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा करना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त हंगामा करने से राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, संसद सुचारू चलाने में करें सहयोग : किरेन रिजिजू पीवी सिंधु ने ऐतिहासिक जापान ओपन सुपर 750 खिताब जीता गंगा आरती में भावविभोर हुईं रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर किया पूजन भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यहां की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना होगा : सीएम योगी आदित्यनाथ सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करने को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन को अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी बिहार में हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा शुरू सरकार अब उद्यमों को नियंत्रित नहीं, बल्कि बढ़ावा देने वाली बन गई है : निर्मला सीतारमण डॉ. मनसुख मांडविया और हिमंता बिस्वा सरमा ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैस्कॉट पीको और एंथम लॉन्च किया अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी की समीक्षा की

 

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी की समीक्षा की

अमित शाह ने लगभग 77 करोड़ रूपए की लागत वाली BSF की परियोजनाओं का ई-शिलान्यास किया

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Suvendu Adhikari, BJP West Bengal, Chief Minister of West Bengal, Siliguri, West Bengal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिलीगुड़ी , 18 Jul 2026

Last updated on: Jul 19, 2026, 12:51 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जूमागाछ बॉर्डर आउटपोस्ट पर सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने वाली स्वदेशी और अत्याधुनिक तकनीकों का अवलोकन किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने रेडियो आधारित बाड़ भेदन पहचान प्रणाली का अवलोकन किया, जिससे सीमा पर लगी बाड़ में छेड़छाड़ पर पूर्व-रिकॉर्डेड संदेश के प्रसारण द्वारा जवानों को तत्काल सजग किया जाता है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने 47 करोड़ रूपए की लागत वाली BSF की 3 परियोजनाओं का ई-शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही, गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा की 2 सीमा चौकियों के लिए नवअधिग्रहित भूमि पर 30 करोड़ रूपए की लागत से 4 किलोमीटर लंबी सीमा तारबंदी निर्माण योजना का ई-शिलान्यास किया। केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रहरी सम्मेलन के दौरान BSF के जवानों के साथ संवाद किया।

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने नदी-नाले वाले दुर्गम इलाकों या सीमा पर लगी बाड़ के बीच के खुले हिस्सों को सुरक्षित बनाने के लिए लगाए गए इन्फ्रा-रेड अलार्म सिस्टम को भी देखा, जो इन्फ्रा-रेड किरणों के बीच अवरोध आते ही जवानों को खतरे की अग्रिम चेतावनी देता है।

श्री अमित शाह ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर नागरिकों और किसानों की आवाजाही को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए तैयार गेट मैनेजमेंट सिस्टम को भी देखा। इसके साथ ही श्री अमित शाह ने वॉच टावर का दौरा किया, पौधारोपण किया और प्रहरी सम्मेलन में जवानों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार देश की सभी सीमाओं को अभेद्य बनाने के प्रति कटिबद्ध है।

मोदी सरकार सीमाओं को चाकचौबंद बनाने के लिए चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सुरक्षाबलों के जवानों और उनके परिजनों का कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्मार्ट बॉर्डर के कॉन्सेप्ट के साथ देश की सीमाओं को पूरी तरह से सुरक्षित बनाने और सीमांत क्षेत्रों में घुसपैठ रोकने पर मोदी सरकार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड सबसे पहले बंगाल में जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। सिलीगुड़ी में गृह मंत्री श्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में सीमा संबंधी मुद्दों पर बैठक की। उन्होंने पश्चिम बंगाल में तीन नए कानूनों के पूर्ण क्रियान्वयन और राज्य में जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के संबंध में भी बैठक की।  

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Suvendu Adhikari , BJP West Bengal , Chief Minister of West Bengal , Siliguri , West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD