SSR Death Anniversary: चाँद पर घर बनाने की इच्छा रखने वाला सितारा खुद ही बन गया आज के दिन तारा

Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

SSR Death Anniversary: चाँद पर घर बनाने की इच्छा रखने वाला सितारा खुद ही बन गया आज के दिन तारा

Sushant Singh Rajput , Sushant Singh Rajput Death Anniversary , Justice For Sushant Singh Rajput , SSR , Justice For SSR , Sushant Singh Rajput Movies , Sushant Singh Rajput Death Date , Sushant Singh Rajput Last Movie , Sushant Singh Rajput Birthday , Sushant Singh Rajput News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 14 Jun 2022

Last updated on: Jun 14, 2022, 00:00 IST

Sushant singh rajput: बॉलीवुड का एक ऐसा सितारा जो कभी पढ़ाई छोड़कर एक्टर बनने का सपना लेकर पहुँचा था मुंबई, जिसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से शुरू की थी। इसके बाद बॉलीवुड में एंट्री मिली जिसके बाद इन्होंने फिल्मों में अभिनय से सबके दिलों को जीत लिया था। लेकिन दुख इस बात का हैं की जब उनके अच्छे करियर की शुरुआत हुई तब वे इस दुनियां को अलविदा कह गए। 

14 जून 2020 की बात बात करें तो इस समय कोरोना का कहर पीक पर था जहाँ पूरा देश इस बीमारी से डरा सेहमा हुआ अपने काम काज को छोड़कर घरों में रहने पर मजबूर हो गया था ऐसे में सबका ध्यान कोरोना के बढ़ते मामलों पर था हर जगह बस यही खबरे फैली हुई थी लेकिन फिर 14 जून की घटना ने बॉलीवुड इंडस्ट्री का सारा ध्यान इस खबर की और लगा दिया जिसने सबको हिला कर रख दिया। आज ही का दिन था जब एक सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh rajput) जो एक चमकता हुआ सितारा से आसमान का तारा बन गया।एक हंसता खिलखिलाता चेहरा हमेशा के लिए शांत हो गया।

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर 

sushant singh rajput career: सुशांत सिंह राजपूत के करियर की शुरूआत बैकअप डांसर के रूप में हुई थी अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने फिल्मफेयर अवार्डस में भी कई बार डांस किया है। लेकिन कब किसी की किस्मत चमक जाए इसका कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता ऐसे में वहीं पर उनको सबसे पहले बालाजी टेलीफिल्मस की कास्टिंग टीम ने नोटिस किया जिसके बाद उनके करियर की शुरूआत ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के सीरियल से हुई जिसमें उन्होंने प्रीत जुनेजा का किरदार निभाया था लेकिन जी.टी.वी. का शो ‘पवित्र रिश्ता’ उनके करियर को फ़िल्मी दूनिया में ले जाने के लिए एक सीढ़ी बना।

इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 में भी दिखाई दिए और इसके बाद सुशांत ने फिल्मों की दुनियां में खुद को शामिल कर लिया और उन्हें सबसे पहली फ़िल्म ‘काय पो चे’ से अपना फिल्मी सफर को शुरू किया। जिसके बाद उन्हें शुद्ध देसी रोमांस पीके,केदारनाथ और छिछोरे जैसी कई फिल्मों में अभिनय करने का मौका मिला लेकिन अगर उनकी लास्ट फ़िल्म की बात करें तो वो दिल बेचारा थी।  

फ़िल्म एमएस धोनी  ने दी एक अलग ही पहचान 

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh rajput) ने फिल्म एमएस धोनी (MS Dhoni) की तो उनकी एक अलग ही पहचान बन गई फिल्म में इतना अच्छा काम किया कि आज भी फिल्म देखने वाला उन्हें याद कर भावुक हो जाता है।  सुशांत ने धोनी के किरदार को इस कदर निभाया मानों खुद क्रिकेटर धोनी मैदान में उतर आए हों।  महेंद्र सिंह धोनी को भी उनका अभिनय इतना पसंद आया कि उन्होंने खुद सुशांत के काम की सराहना की। 

चाँद पर जमीन लेने वालों की सूची में है शामिल सुशांत 

आपको बता दें की विज्ञान और चांद-तारों में गहरी रूचि रखने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh rajput) का नाम चांद पर जमीन खरीदने वालों की सूची में शामिल है। उन्होंने अपने घर की छत पर लाखों रुपए की कीमत वाला टेलीस्कोप रखा हुआ था सुशांत ने चाँद पर खरीदी हुई जमीन को देखने के लिए इस महंगे टेलीस्कोप का इस्तेमाल किया करते थे। बताया जाता है की चाँद पर प्लॉट खरीदना सुशांत सिंह का एक सपना था जिसे उन्होंने 25 जून 2018 को पूरा किया था। ये जमीन सुशांत ने भी इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी थी।  उनकी ये जमीन चांद के 'सी ऑफ मसकोवी' में है। 

ये भी पढ़ें:- सुशांत की प्रार्थना सभा में 101 से अधिक देशों के लोग हुए थे शामिल 

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु 

sushant singh rajput death: सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु 14 जून 2020 को हुई जिसे आत्महत्या बताया जाता है लेकिन जिसके बाद एम्स की जांच में भी आत्महत्या की पुष्टि हुई। लेकिन उनके परिवार और चाहने वालों को लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते। जिसके बाद परिजनों ने न्याय की मांग की आस लगाए हुए बैठे हैं आज इस मामले को 2 साल पुरे हो गए हैं लेकिन शांत सिंह राजपूत की मौत किसी रहस्य से कम नहीं, जिससे आजतक पर्दा नहीं उठ सका है।

 

Tags: Sushant Singh Rajput , Sushant Singh Rajput Death Anniversary , Justice For Sushant Singh Rajput , SSR , Justice For SSR , Sushant Singh Rajput Movies , Sushant Singh Rajput Death Date , Sushant Singh Rajput Last Movie , Sushant Singh Rajput Birthday , Sushant Singh Rajput News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD